Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन एवं प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला के आह्वान पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जन-जन के नेता राहुल गांधी के जन्म दिवस पर रक्तदान किया गया।
युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ताहिर हुसैन के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। युवक कांग्रेस के तमाम साथियों ने ब्लड डोनेट किया और यह संदेश दिया कि राहुल गांधी जी जन जन के नेता हैं। यह ब्लड आम गरीब जनमानस के लिए डोनेट किया गया है।
खेरागढ़ विधानसभा अध्यक्ष सोमेश बघेल, हेमंत चाहर प्रदेश महासचिव, जिला अध्यक्ष ताहिर हुसैन, जिला प्रवक्ता अनुज शिवहरे, दीपक शर्मा, बुराहन समसी, सलमान कुरैशी, आमीन खान, अजहर वारसी, अश्विनी, बिट्टू, अक्षय पाराशर, सुमन लता आदि लोगों ने रक्तदान किया।
- Agra News: प्राची, मेधा और आशिया को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर सीएमओ ने शुरू किया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान - February 11, 2026
- CM योगी ने बजट को बताया यूपी के 9 वर्षों के ‘नवनिर्माण की गाथा’, कहा- ‘इज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के सिद्धांत पर काम कर रही है सरकार - February 11, 2026
- रिश्तों पर लगा कलंक: गोरखपुर में 15 साल के भतीजे को लेकर भागी 35 साल की चाची, शादी की जिद पर हुआ थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा - February 11, 2026