Hathras (Uttar Pradesh, India)। कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसका नाम सुनते ही लोगों में भय पैदा हो जाता है। यह एक ऐसी जानलेवा और गंभीर बीमारी है जिससे सबसे ज्यादा लोगों की मृत्यु होती है। यह बीमारी पूरे विश्व में फैल चुकी है, इस बीमारी की चपेट में सबसे अधिक मरीज़ हैं। इसकी रोकथाम करने और जागरूकता फैलाने के लिए हर साल चार फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मधुर कुमार बताते हैं कि वर्ष 2019 से लेकर 2021 तक तीन साल के लिए विश्व कैंसर दिवस की थीम “मैं हूं और मैं रहूंगा – (आई एम एंड आई विल)” रखा गया है। कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचने के लिए सावधानी व सतर्कता जरुरी है। इससे बचाव के लिए इसके विभिन्न कारण और लक्षणों के बारे में जानकारी होना आवशयक है। कैंसर के कई प्रकार ऐसे होते हैं, जिनमें बहुत देर में पता चलता हैं जिससे इलाज में देरी होती है। उन्होंने बताया कि इसके प्रति जागरूकता बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है।
एसीएमओ डॉ. मधुर कुमार ने कहा कि किसी भी दिवस को मनाए जाने के पीछे मंशा यह होती है कि उसके बारे में लोगों को जानकारी दी जाए। उन्होंने बताया कि लोगों के लिए जरूरी है कि वह इसके बारे में जाने और समझें। जितना जल्दी इसके बारे में पता चलता है, उतना ही जल्दी इसका इलाज प्रारम्भ हो सकता है। सबसे ज्यादा मुंह का कैंसर पाया जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की वह तम्बाकू, गुटका, सिगरेट आदि के सेवन से बचें ताकि स्वास्थ्य रह सकें।
कैंसर के कुछ लक्षण
· स्तन या शरीर के किसी अन्य भाग में कड़ापन या गांठ।
· एक नया तिल या मौजूदा तिल में परिवर्तन।
· कोई ख़राश जो ठीक नहीं हो पाती।
· स्वर बैठना या खाँसी ना हटना।
· खाने के बाद असुविधा महसूस करना।
· निगलने के समय कठिनाई होना।
· वजन में बिना किसी कारण के वृद्धि या कमी।
· असामान्य रक्तस्राव या डिस्चार्ज।
· कमजोर लगना या बहुत थकावट महसूस करना।
कैंसर होने के खतरे को कम करने के कुछ तरीके इस प्रकार हैं:
· तंबाकू उत्पादों का प्रयोग न करें।
· कम वसा वाला भोजन करें तथा सब्जी, फलों और समूचे अनाजों का उपयोग अधिक करें।
· नियमित व्यायाम करें।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026