केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. मनसुख मंडाविया ने आज CGHS की उन्नत वेबसाइट और माईसीजीएचएस (MyCGHS) ऐप को लॉन्च किया। सरकार की इस पहल से नई सुविधाओं और बेहतर उपयोगकर्ता अनुभव के साथ सीजीएचएस से जुड़े 40 लाख लोगों को काफी फायदा होगा। बता दें कि सीजीएचएस से केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ मिलता है।
टेली-परामर्श की नई सुविधा
मंडाविया ने बताया कि इस बार टेली-परामर्श की नई सुविधा प्रदान की गई है जिससे लाभार्थी सीधे विशेषज्ञ की सलाह ले सकते हैं। इससे अब लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुंच प्रदान होगी।
भारत की डिजिटल पैठ को पूरा करने में एक महत्वपूर्ण कदम
मंडाविया ने कहा कि मोबाइल ऐप से जुड़ी सीजीएचएस वेबसाइट का शुभारंभ भारत की बढ़ती डिजिटल पैठ को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और समयबद्ध कदम है। मंत्री ने कहा कि वेबसाइट में कई अद्यतन विशेषताएं हैं जो 40 लाख से अधिक लाभार्थियों को उनके घरों तक सुविधा पहुंचने के वास्तविक समय की जानकारी के साथ अत्यधिक लाभान्वित करेगी।
दृष्टिबाधित व्यक्तियों को भी होगा फायदा
मंडाविया के अनुसार इसमें दृष्टिबाधित व्यक्तियों के लिए यूजर फ्रेंडली फीचर जोड़े गए हैं जैसे टेक्स्ट का ऑडियो प्ले और फॉन्ट साइज बढ़ाने का विकल्प। वेबसाइट सीजीएचएस लाभार्थियों के लिए विकसित ऑनलाइन शिकायत पोर्टल का लिंक प्रदान करती है जिसमें शिकायतों के समय पर निवारण के लिए एसएमएस और ईमेल अलर्ट दोनों के साथ सीधे संबंधित अधिकारी को शिकायत भेजने का प्रावधान है।
सीजीएचएस क्या है, और क्या है इसके फायदे
सेंट्रल गवर्मेंट हेल्थ स्कीम (सीजीएचएस) केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिलने वाली एक स्वास्थ्य सेवा है। इस स्कीम के तहत रजिस्टर्ड सदस्यों को कैशलेस और रिइम्बर्समेंट क्लेम की सुविधा दी जाती है। सरकार की इस स्कीम में चिकित्सा विज्ञान की विभिन्न पद्वतियों जैसे एलोपैथी, आयुष उपचार, होम्योपैथी, आयुर्वेद, यूनानी और योग से स्वास्थ्य देखभाल की सुविधा मिलती है। बता दें कि सीजीएचएस की यह सुविधा फिलहाल देशभर के 70 से ज्यादा शहरों में 40 लाख लोगों को मिल रही है।
- ऐसा लगता है जैसे रोजाना 30 सिगरेट पी रहे हों…दिल्ली की हवा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- प्रदूषण की मुख्य वजह गाड़ियां - November 6, 2026
- केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के बयान पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का तीखा प्रहार; बोले— “यह चुनाव चोरी का स्थायी बंदोबस्त और लोकतंत्र का अपहरण है” - November 6, 2026
- यूपी में दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों का तबादला: भवानी सिंह खंगारौत बने गन्ना आयुक्त, मिनिष्ती एस. को मिली सचिव वित्त की जिम्मेदारी - November 6, 2026