मुंबई (अनिल बेदाग): भारतीय स्वतंत्र सिनेमा अब वैश्विक स्तर पर एक नई इबारत लिख रहा है, और इस सफर में मनोवैज्ञानिक थ्रिलर ‘अनफिनिश्ड वॉइस’ एक चमकदार सितारे की तरह उभरी है। रुद्र स्टूडियो के बैनर तले तैयार हुई और राहुलसोनू श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने न केवल देश में बल्कि फ्रांस के प्रतिष्ठित ‘मार्शे डू फिल्म, फेस्टिवल डी कान्स 2026’ में भी अपनी धाक जमाई है।
वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म उन अनसुलझे मोबाइल कॉल्स के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो किसी के भी जीवन में मानसिक तनाव, डर और गहरा भावनात्मक संकट पैदा कर सकते हैं।
फिल्म की सफलता का सबसे बड़ा कारण इसकी मनोवैज्ञानिक जटिलता है। यह केवल एक थ्रिलर नहीं है, बल्कि मानव व्यवहार और भय की गहरी परतों को टटोलने का एक सशक्त प्रयास है।
कान्स के अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग देखना निर्देशक राहुलसोनू श्रीवास्तव के लिए एक भावुक और गौरवपूर्ण क्षण था। यह स्क्रीनिंग उनके कई वर्षों के संघर्ष, कड़े अनुशासन और सिनेमा के प्रति उनके अटूट जुनून की जीत थी।
कान्स से लौटने के बाद जब मुंबई में इस फिल्म का विशेष प्रदर्शन किया गया, तो यहाँ के दर्शकों ने भी इसे खुले दिल से अपनाया और फिल्म के विषय को सराहा।
‘अनफिनिश्ड वॉइस’ इस बात का ज्वलंत प्रमाण है कि यदि कहानी में दम हो और प्रस्तुति में ईमानदारी, तो भारतीय स्वतंत्र सिनेमा दुनिया के किसी भी बड़े मंच पर खुद को साबित करने की क्षमता रखता है।
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026