आगरा। फोन पर बात करते-करते आगरा की एक युवती की क्षेत्र के फतेहाबाद के एक युवक से आंखें चार हो गई। सोमवार को 20 वर्षीय युवती अपने दोस्त के साथ कार से घूमने के लिए घर से बटेश्वर के लिए निकली थी।सोमवार को फतेहाबाद निवासी प्रेमी युवक अपने दोस्त के साथ कार से युवती को बटेश्वर घुमाने के लिए लेकर आया था।युवक दिन भर युवती को चंबल नदी के किनारे के बीहड़ों में घुमाता रहा। लेकिन युवती को लेकर बटेश्वर नहीं पहुंचा। जिस पर युवती को अनहोनी की आशंका होने लगी।
दोनों युवक युवती को सोमवार रात्रि करीब 8 बजे पिनाहट- नदगवा मार्ग होते हुए भदरौली रोड की तरफ ले जाने लगे। तभी चचिहा रोड के पास युवती ने विरोध किया।चलती कार में युवती ने चीख पुकार मचाना शुरू कर दिया। जिस पर ग्रामीणों ने कार को घेर लिया। कार को घेर कर युवती को मुक्त करा लिया। युवक को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी।
ग्रामीण ने युवती से पूछताछ करते रहे। तब तक युवक भीड़ को चकमा देकर कार लेकर फरार हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस युवती को लेकर थाने पहुंची। पुलिस पूछताछ में युवती ने बताया कि वह अपने प्रेमी दोस्त के साथ बटेश्वर घूमने के लिए आई थी। लेकिन दोस्त उसे दिन भर पिनाहट चंबल घाटी के बीहड में ही घुमाते रहें।जब युवती ने अपने घर वापस जाने की बात कही तो तो उसे गुमराह करते रहे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। अनहोनी की आशंका को लेकर उसने चलती कार में चीख-पुकार मचाना शुरू कर दिया।
इस मामले में थाना प्रभारी पिनाहट कुलदीप सिंह ने बताया कि युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। युवती के परिजनों को सूचना दे दी गई है। युवक कार लेकर मौके से फरार हो गए। युवकों का पता लगाया जा रहा है। प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- मुरैना में बड़ा हादसा: आग की अफवाह से मची भगदड़, ट्रेन से कूदे 4 यात्रियों की दूसरी ट्रेन की चपेट में आकर मौत - June 14, 2026
- जब अखिलेश यादव बोले- कैमरा बंद करके चढ़ावा वापस रख दीजिए, भगवान श्री राम माफ कर देंगे - June 14, 2026
- महाराणा प्रताप के शौर्य से राष्ट्रवाद का संकल्प: आगरा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां - June 14, 2026