आगरा में बोगेनविलिया प्रदर्शनी की धूम, तीन हजार से ज्यादा पौधे और 18 प्रजातियां बनीं आकर्षण का केंद्र

आगरा। कम पानी में पनपने वाले बोगेनविलिया के रंग-बिरंगे फूल आगरा जैसे गर्म और शुष्क शहर में हरियाली बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार साबित हो सकते हैं। हॉर्टिकल्चर क्लब, आगरा की ओर से वर्डेंट एकर्स में लगी भव्य बोगेनविलिया प्रदर्शनी में तीन हजार से अधिक पौधों और इसकी 18 प्रजातियों ने लोगों […]

Continue Reading

आगरा में आचार्य श्री सौभाग्यसागर जी महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश, बैंड-बाजों और जयकारों के बीच पीर कल्याणी नसिया जी पहुंचा मंगल विहार

आगरा। जैन समाज के श्रद्धालुओं ने शनिवार को आचार्य श्री सौभाग्यसागर जी महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश कराया। श्री अग्रवाल दिगंबर जैन मंदिर, मोती कटरा से शाम चार बजे शुरू हुआ मंगल विहार बैंड-बाजों, भक्तिमय जयकारों और धार्मिक उमंग के बीच मोतीलाल नेहरू रोड स्थित श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, अतिशय क्षेत्र पीर कल्याणी […]

Continue Reading

​संयुक्त राष्ट्र दिवस पर मित्र सोसाइटी की संगोष्ठी: “युद्धों, अमेरिकी दबदबे और ऊर्जा संकट से घिरी दुनिया में UN को मजबूत करना जरूरी”

आगरा: वर्तमान में जारी युद्धों, महाशक्तियों के दबदबे और भविष्य में मंडरा रहे ऊर्जा व जल संकट की आशंकाओं के बीच वैश्विक शांति और आपसी सहयोग को बनाए रखने के लिए संयुक्त राष्ट्र (UN) को अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने की आवश्यकता है। वैश्विक समस्याओं का समाधान केवल ताकत या सैन्य बल के सहारे नहीं, […]

Continue Reading

दयालबाग शिक्षण संस्थान में रक्तदान की मिसाल, 100 छात्राओं समेत 396 लोगों ने किया रक्तदान

आगरा: दयालबाग शिक्षण संस्थान (DEI) में मानव सेवा की अनूठी मिसाल पेश करते हुए एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला, जहां कुल 396 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। संस्थान की एनसीसी (NCC) इकाई, एनएसएस (NSS) इकाई और आयुष संकाय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस […]

Continue Reading

“मोबाइल की लत बच्चों के लिए ड्रग जैसी”, आगरा में साइबर विशेषज्ञ रक्षित टंडन ने दिए ठगी से बचने के टिप्स

आगरा। साइबर ठगी से बचने के लिए मोबाइल पर आने वाली एपीके फाइल, गैस कनेक्शन और वाहन चालान के नाम पर भेजे जाने वाले संदिग्ध एसएमएस के लिंक पर क्लिक न करें। बैंकिंग या सरकारी वेबसाइट का इस्तेमाल करते समय स्पेलिंग की जांच जरूर करें, क्योंकि छोटी-सी गलती भी आपको गलत वेबसाइट पर पहुंचाकर आर्थिक […]

Continue Reading

आगरा मंडल शिक्षक एमएलसी चुनाव पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: 3 बूथों पर रद्द हुआ मतदान, 26 अक्टूबर को दोबारा पड़ेंगे वोट

आगरा/दिल्ली: आगरा मंडल शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम उठाया है। चुनाव आयोग ने गत 23 अक्टूबर को तीन मतदान केंद्रों पर संपन्न हुए मतदान को पूरी तरह से रद्द कर दिया है और वहां 26 अक्टूबर को पुनर्मतदान (Re-polling) कराने का […]

Continue Reading

​ताजनगरी में ‘कार्डियोलॉजी आगरा लाइव 6.0’ का भव्य आयोजन: होटल जेपी पैलेस में देश भर के 450 विशेषज्ञ हुए शामिल

आगरा। हृदय रोगों के इलाज में तेजी से विकसित हो रही आधुनिक तकनीकों, नई दवाओं और मरीजों की सुरक्षा को लेकर देशभर के विशेषज्ञों ने आगरा में व्यापक मंथन किया। आगरा इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी सोसाइटी के तत्वावधान में होटल जेपी पैलेस में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन ‘कार्डियोलॉजी आगरा लाइव 6.0’ का आयोजन किया गया। सम्मेलन के […]

Continue Reading

आगरा में 25 अक्टूबर को होगा राष्ट्र स्तरीय क्षत्रिय वीरता एवं विजय पर्व समारोह ‘शौर्य से संकल्प तक’, देशभर से जुटेंगे 100 से ज्यादा प्रतिनिधि

आगरा। क्षत्रिय सभा जिला आगरा की ओर से रविवार, 25 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से आरबीएस कॉलेज, आगरा के राव कृष्णपाल सिंह ऑडिटोरियम में राष्ट्र स्तरीय क्षत्रिय वीरता एवं विजय पर्व समारोह ‘शौर्य से संकल्प तक’ का आयोजन किया जाएगा। विजयदशमी पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित इस समारोह में देश के विभिन्न राज्यों और […]

Continue Reading

ऑनलाइन गेम में 1.12 लाख रुपये हारने के बाद अमेजन डिलीवरी बॉय ने रची लूट की झूठी कहानी; आगरा पुलिस ने किया फर्जीवाड़े का खुलासा

आगरा: ऑनलाइन गेम में 1.12 लाख रुपये से अधिक की बड़ी रकम गंवाने के बाद कंपनी के कैश कलेक्शन के 95 हजार रुपये जमा करने से बचने के लिए एक अमेजन डिलीवरी बॉय ने लूट की एक झूठी और मनगढ़ंत कहानी रच डाली। आरोपी डिलीवरी बॉय ने पुलिस को सूचना दी थी कि स्कूटी सवार […]

Continue Reading

आगरा के डौकी में खाद उठाने को लेकर खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे और पथराव, फायरिंग का आरोप, वीडियो वायरल

आगरा। डौकी थाना क्षेत्र के नगरिया (कोलार कला) गांव में शनिवार सुबह विवादित जमीन से खाद उठाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा इतना बढ़ा कि जमकर मारपीट और पथराव हुआ। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले और फायरिंग किए जाने का भी आरोप है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद […]

Continue Reading