अयोध्या के GST डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने वापस लिया इस्तीफा; कहा— अपनी मर्जी से लिया फैसला

लखनऊ। अयोध्या के राज्य कर विभाग में तैनात डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह फैसला उन्होंने अपनी इच्छा से लिया है और उन पर किसी तरह का दबाव नहीं है। इससे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर की गई टिप्पणी से आहत होकर राज्यपाल […]

Continue Reading

अखिलेश यादव का बड़ा आरोप, फॉर्म-7 के जरिए अल्पसंख्यकों और PDA मतदाताओं के नाम कटवाने की साजिश कर रही है भाजपा

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि विशेष पुनरीक्षण (SIR) के दौरान ‘फॉर्म-7’ के जरिये प्रदेश के कई जिलों में पीडीए और खासतौर पर अल्पसंख्यक मतदाताओं के नाम कटवाने की साजिश की जा रही है। उन्होंने चुनाव आयोग से इस मामले का […]

Continue Reading

पुलिस स्टेट नहीं बनने देंगे…पैर में गोली मारने के बढ़ते ‘ट्रेंड’ पर हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा आरोपियों के पैरों में गोली मारने की बढ़ती घटनाओं पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन से कई असहज सवाल पूछे हैं। न्यायालय ने स्पष्ट कहा कि सजा देने का अधिकार केवल अदालत को है, पुलिस को नहीं। यदि गिरफ्तारी के दौरान पैर में […]

Continue Reading

UGC 2026 कानून पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा को घेरा, बोले— सरकार का दोहरा रवैया आया सामने

लखनऊ। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर देशभर में जारी विरोध के बीच उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर तीखी प्रतिक्रिया दी है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी इस मुद्दे पर सियासी बयानबाज़ी थमती नजर […]

Continue Reading

यूपी में दो ग्राम पंचायतों के बदले नाम; फिरोजाबाद और हरदोई के प्रस्तावों को सीएम योगी ने दी मंजूरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को दो ग्राम पंचायतों के नाम बदलने के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी। यह बदलाव संबंधित जिलों से आई सिफारिशों के आधार पर किया गया है। दोनों ग्राम पंचायतें फिरोजाबाद और हरदोई जनपद में स्थित हैं। सरकार ने इस निर्णय […]

Continue Reading

योगी सरकार ने 6 IAS अफसरों की जिम्मेदारी बदली; नगेंद्र प्रताप आगरा के नए मंडलायुक्त नियुक्त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार शाम प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 6 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। जारी आदेश में मंडल और जिला स्तर पर कई अहम जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है, जिनमें आगरा और मथुरा मंडल से जुड़े पद भी शामिल हैं। तबादला सूची के अनुसार नगेंद्र प्रताप को यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक […]

Continue Reading

आगरा के नामी ‘पिंच ऑफ स्पाइस’ पर ₹55,000 का जुर्माना; सर्विस चार्ज के नाम पर वसूली और बदसलूकी पड़ी महंगी

आगरा। नामी रेस्टोरेंट पिंच ऑफ स्पाइस को ग्राहक की सहमति बिना सर्विस चार्ज वसूलना और आपत्ति पर अभद्र व्यवहार करना महंगा पड़ गया। उपभोक्ता अदालत ने इसे उपभोक्ता अधिकारों का स्पष्ट उल्लंघन मानते हुए रेस्टोरेंट प्रबंधन पर ₹55,000 का जुर्माना लगाया है और भविष्य में ऐसी प्रथा न दोहराने की सख्त हिदायत दी है। सुनवाई […]

Continue Reading

आगरा में ऑपरेशन ‘क्लीन’ शुरू: यमुनापार के 33 शातिर अपराधी पुलिस की रडार पर; खुद कमिश्नर संभाल रहे कमान

आगरा। राज चौहान हत्याकांड के बाद यमुनापार इलाके में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने बड़ा अभियान छेड़ दिया है। क्षेत्र में सक्रिय बदमाशों के खिलाफ ऑपरेशन ‘क्लीन’ शुरू किया गया है, जिसकी कमान खुद पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने संभाल ली है। इस अभियान के तहत ट्रांस यमुना और एत्मादौला थाना क्षेत्रों […]

Continue Reading

आगरा में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर ने दो ऑटो को रौंदा, 5 श्रद्धालुओं की मौत, 3 की हालत नाजुक

आगरा। खंदौली थाना क्षेत्र में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे ने पांच परिवारों की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार कंटेनर ने आगे चल रहे दो ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क […]

Continue Reading

मुसलमानों को गाली देने से हिंदू राष्ट्र नहीं बनेगा…बांदा में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने समाज को दी आत्मसुधार की नसीहत

बांदा। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात करने वाले बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर ने इस बार हिंदू समाज को आत्ममंथन की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज को बुरा-भला कहने से भारत हिंदू राष्ट्र नहीं बनेगा, बल्कि हिंदुओं को अपनी […]

Continue Reading