Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। 2021 में आयोजित होने जा रहे अर्ध कुभ की तैयारियां जिला प्रशासन ने शुरू कर दी हैं। वृंदावन और मांट क्षेत्र में यमुना किनारे चिन्हित किये गये कुभ स्थल का अधिकारियों ने सर्वे किया। सर्वे पूरा होने के बाद सर्वे रिपोर्ट जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र को सौंपी जाएगी। इसके बाद अखाडों के लिए स्थान आवंटन सहित दूसरी प्रक्रियाएं अमल में लाई जा सकेंगी। बुधवार को एसडीएम मांट और तहसीलदार इंजीनियरों की टीम के साथ यमुना किनारे कुभ क्षेत्र पहुंचे और सर्वे कार्य किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र की माप तौल की गई। नावों के माध्यम से यमुना क्षेत्र और टापुओं का भी सर्वे किया गया।
अर्ध कुंभ को संत समागम के तौर पर भी प्रचारित प्रसारित किया जा रहा है
दूसरी ओर संतों का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र से उनके कार्यालय पर मिला। संतों ने अर्ध कुंभ की तैयारियों की धीमी गति पर नारागजी जताते हुए तय समय में सभी कार्य पूर्णरूप से संपन्न होने पर संदेह जताया। वहीं अर्ध कुंभ को संत समागम के तौर पर भी प्रचारित प्रसारित किया जा रहा है। संतों ने इस पर भी बैठक कर नाराजगी व्यक्त की और अर्ध कुंभ को संत समागम की तौर पर प्रचारित करने वालों के खिलाफ कार्रवाही की मांग की। संतों का कहना है कि संत समागम और कुभ दोनों अलग हैं। यह अर्ध कुंभ है संत समागम नहीं है।
- आगरा-जयपुर हाईवे पर काल बनी रफ्तार: बाइक और टेम्पो की भीषण भिड़ंत, युवक की मौके पर मौत - March 6, 2026
- आगरा में ‘ब्रेकिंग बैड’ जैसा खुलासा: 12वीं का केमिस्ट्री टीचर निकला ड्रग्स का ‘किंगपिन’, घर में बना रहा था MD - March 6, 2026
- Agra News: शादी की रस्मों से पहले निभाई ‘इंसानियत’ की रस्म, सीकरी में एक्सीडेंट में घायल युवकों को खुद अस्पताल लेकर पहुँचा दूल्हा - March 6, 2026