सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र विधानसभा से 12 बीजेपी विधायकों का एक साल के लिए निलंबन रद्द कर दिया है. अदालत ने इसे असंवैधानिक और मनमना कहा है. पीठासीन अधिकारी के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार करने के आरोप में विधायकों को एक साल के लिए निलंबित किया गया था.
पिछले साल पाँच जुलाई को इन विधायकों पर आरोप लगा था कि उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में पीठासीन अधिकारी भास्कर जाधव के साथ दुर्व्यवहार किया था. बीजेपी के 12 विधायकों को निलंबित करने का प्रस्ताव राज्य के विधायी मामलों के मंत्री अनिल परब ने रखा था, जिसे ध्वनि मत से पारित हुआ था. सुप्रीम कोर्ट के इस फ़ैसले का स्वागत करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट किया, सत्यमेव जयते.
फडणवीस ने लिखा है कि बीजेपी के 12 विधायक विधानसभा में अन्य पिछड़ा वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे थे.
-एजेंसियां
- आगरा में 2 अक्टूबर से शुरू होगा तीन दिवसीय संत रविदास समरसता महोत्सव, बीएसएनएल ग्राउंड में जुटेंगे 5 हजार से अधिक लोग - September 28, 2026
- ‘इनका जनाधार नहीं, इन्हें बीजेपी ने जितवाया…’, बसपा सुप्रीमो मायावती का नगीना सांसद चंद्रशेखर पर अब तक का सबसे तीखा हमला - September 28, 2026
- श्राद्ध पक्ष में भारत विकास परिषद अमृतम का अनूठा आयोजन, पितरों की स्मृति में गूंजा सुंदरकांड का पाठ - September 28, 2026