उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के एक बूथ एजेंट की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या चुनावी रंजिश में हुई है। बताया जाता है कि फर्जी वोट डालने के लेकर सपा (SP) के बूथ एजेंट सुधीर यादव का सोमवार को बीजेपी (BJP) के बूथ एजेंट वीरेंद्र यादव से विवाद हुआ था। मंगलवार की सुबह फिर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी विवाद में पथराव और फायरिंग हुई। इसमें सपा नेता की गोली लगने से मौत हो गई, वहीं बीजेपी का बूथ एजेंट घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
मिली जानकारी के मुताबिक घटना जिला शाहजहांपुर के थाना निगोही अंतर्गत विक्रमपुर चकेरा गांव की है। बताया जाता है कि फर्जी वोट डालने को लेकर कल बीजेपी एजेंट वीरेंद्र यादव से सपा के एजेंट सुधीर यादव का विवाद हुआ था। आरोप है कि सोमवार रात में भी सुधीर यादव और वीरेंद्र यादव के बीच में विवाद हुआ था। तब गांव के बड़े-बुजुर्गों ने बीच बचाव कर मामले को शांत करा दिया।
सुधीर यादव की मौत, बीजेपी का बूथ एजेंट घायल
मंगलवार सुबह फिर से दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो बढ़ते हुए पथराव और फायरिंग में बदल गई। दोनों पक्षों की ओर से हुई फायरिंग में गोली लगने से सुधीर यादव की मौत हो गई। वहीं बीजेपी के बूथ एजेंट वीरेंद्र यादव घायल हो गए। घायल को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
छावनी में तब्दील हुआ गांव
वहीं घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति है। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है। गांव को छावनी में बदल दिया गया है। घटनास्थल पर सीओ तिलहर मौजूद हैं।
-एजेंसियां
- सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की बेटी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में पुलिस से शिकायत, लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में सपाइयों ने दी तहरीर, FIR की मांग - June 10, 2026
- ’फर्जी था मुकदमा’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर लगे आरोपों को आशुतोष ब्रह्मचारी ने नकारा, रामचंद्र दास पर लगाए गंभीर आरोप - June 10, 2026
- केंद्र सरकार के 12 साल: सीएम योगी ने पीएम मोदी को बधाई दी, कहा- ‘विकसित भारत’ की ओर तेजी से बढ़ रहा यूपी - June 10, 2026