Kasganj, Uttar pradesh, India. उत्तर प्रदेश के कासगंज में इंस्पेक्टर ने पार कर दी थीं सारी हदें, तमंचा सटाकर दूसरी शादी को करवाए थे पत्नी से हस्ताक्षर, बच्चा न होने पर कमरे में रखा था। मृतका की मां ने बताई दर्द भरी दास्तां।
कासगंज के थाना सिकंदरपुर वैश्य में तैनात इंस्पेक्टर विवेक गुप्ता की पत्नी दीप्ति उर्फ आरती ने थाने में ही गोली लगने से मौत हो गई थी। इसके बाद से परिवार के लोग सदमे में हैं। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि बेटी ऐसा कदम भी उठा सकती है। उनका रो—रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम गृह में उन्होंने इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दीप्ति की मां शशिप्रभा ने बताया कि बेटी काफी हिम्मती थी। हत्या करने से चार माह पहले इंस्पेक्टर विवेक ने कानपुर की युवती से दूसरी शादी कर ली थी।
तब विवेक ने अलीगढ़ वाले आवास पर आकर उनकी बेटी को प्रताड़ित किया था। सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया। उसने मना किया तो उस पर तमंचा तान दिया। मारपीट की। जबरन हस्ताक्षर कराए।
मां का आरोप है कि दीप्ति के संतान न होने पर विवेक और परिवारीजन उसे काफी परेशान करते थे। उसके साथ लगातार मारपीट की जाती। उसे प्रताड़ित किया जाता। बेटी मां को फोन कर अपनी परेशानी बताती थी। उनका कहना है कि वह उसे ही समझाती। लेकिन ये नहीं मालूम था कि उनकी बेटी की हत्या कर दी जाएगी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मां शशिप्रभा ने बताया कि दीप्ति के नाम अलीगढ़ में ओजोन सिटी में फ्लैट है। इसको भी विवेक अपना रौब दिखाकर अपने नाम करने का दबाव बनाता था। मगर बेटी इसके लिए तैयार नहीं थी।
पांच दिन से बंद कर रखा था कमरे में
दीप्ति की बहन पूजा पोरवाल का भी रो-रोकर बुरा हाल है। उनका आरोप है कि पांच दिन पहले विवेक बहन को ले आया था। अपने आवास के कमरे में बंद कर रखा था। उसको परेशान किया जा रहा था। पूजा के अनुसार, मंगलवार को बहन ने फोन पर मां को बताया था। तब मां और बहन की लंबी बात हुई थी।
मुकदमा दर्ज
पुलिस ने बताया कि बिधूना निवासी दीप्ति की मां शशिप्रभा की तहरीर पर इंस्पेक्टर विवेक कुमार, उनकी मां कृष्णकांती, बहन नीलम, बहनोई जवाहर, बड़े भाई प्रदीप, उनकी पत्नी पर मुकदमा दर्ज किया गया है। तमंचे से गोली मारकर हत्या करने का आरोप है।
- डिजिटल सपनों की दर्दनाक आहुति: यूट्यूब चैनल के लिए बेची जमीन, विफल होने पर युवक ने स्टूडियो में लगाई आग - February 15, 2026
- Agra News: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने खाया जहर, 5 लोगों पर 25 लाख मांगने का आरोप - February 15, 2026
- आगरा में सत्यकाम ट्रस्ट फर्जीवाड़े में बड़ी कार्रवाई, सब-रजिस्ट्रार समेत 8 पर मुकदमा दर्ज - February 15, 2026