पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने शेन वॉर्न की अचानक मौत पर हैरानी जताई है। साथ ही उन्होंने वॉर्न को क्रिकेट इतिहास का सबसे महान स्पिनर मानने से इंकार भी कर दिया। दरअसल, शेन वॉर्न अपने दौर के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर थे। कुछ जानकार उन्हें क्रिकेट इतिहास का सबसे महान फिरकी बॉलर भी बताते हैं, लेकिन लिटिल मास्टर की राय थोड़ी जुदा है।
इंडिया टुडे से खास बातचीत में उन्होंने कहा वॉर्न गेंद को घूमाने में महारत रखते थे। वह कलाई के जादूगर थे। टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेना कोई मजाक नहीं। फिंगर स्पिनर्स के पास कंट्रोल होता है, लेकिन लेग स्पिन या कलाई से गेंद घूमाना एक कला है। बावजूद इसके मेरे लिए शेन वॉर्न दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर नहीं है। मैं मुथैया मुरलीधरन को उनसे ऊपर आंकता हूं।
शेन वॉर्न ने आगे कहा कि ‘मेरे लिए भारतीय स्पिनर्स और श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन, शेन वॉर्न से बेहतर हैं। आप भारत के खिलाफ शेन वॉर्न के रिकॉर्ड देखेंगे तो आपको समझ आएगा कि ये तो काफी साधारण हैं। भारतीय बल्लेबाजों के पास स्पिन खेलने की काबिलियत होती है इसलिए शेन वॉर्न यहां सफल नहीं हो पाए।
गावस्कर का यह बयान शेन वॉर्न के फैंस को जरूर परेशान कर सकता है क्योंकि इसकी टाइमिंग सही नहीं है। भारतीय समयानुसार 5 मार्च की शाम शेन वॉर्न थाईलैंड को थाईलैंड में अचानक हार्ट अटैक आया, जहां वह तीन महीने की लंबी छुट्टी गुजारने गए थे। महद 52 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसी दिन सुबह 74 वर्ष की आयु में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई महान विकेटकीपर रॉड मार्श की भी मृत्यु हुई थी।
-एजेंसियां
- ’माफिया और मच्छर की तरह इंसेफेलाइटिस भी हुआ समाप्त’: सीएम योगी बोले— नए गोरखपुर और नए उत्तर प्रदेश का हो रहा दर्शन - September 17, 2026
- पेट्रोल पंपों पर बढ़ सकता है कैश का चलन: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 5 रुपये एमडीआर के विरोध में डीलरों ने दी चेतावनी - September 16, 2026
- Agra News: सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर महापौर से मिला सेनेटरी सुपरवाइजर संघ, वेतन विसंगतियों और ईएसआई कार्ड न मिलने पर जताया रोष - September 16, 2026