6 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर के ऊंचाई वाले इलाके में भारी हिमस्खलन हुआ था। इसकी चपेट में आए सेना के सात जवानों के शहीद होने की पुष्टि हो गई है। उनके शव हिमस्खलन स्थल से निकाले गए हैं। यह जानकारी भारतीय सेना ने दी है।
पिछले रविवार को अरुणाचल प्रदेश में सीमावर्ती क्षेत्र में गश्त के दौरान सेना के सात जवान हिमस्खलन में फंस गए थे। उनको बचाने के लिए विशेष प्रयास किया गया। इसके लिए बाहर से विशेष टीमें भी बुलाई गई थी। सेना ने सोमवार को बताया था कि यह हादसा राज्य के कामेंग सेक्टर में ऊंचाई वाले इलाके में रविवार को हुआ। जवान सीमावर्ती क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी अचानक हिमस्खलन होने से वो उसमें फंस गए थे। इस घटना की सूचना मिलते ही सेना ने तलाशी और बचाव अभियान शुरू कर दिया था, लेकिन जवानों को बचाया नहीं जा सका।
क्षेत्र में हो रहा भारी हिमपात
सेना ने यह भी बताया कि पिछले कुछ दिनों से उपरोक्त इलाके में मौसम बहुत खराब बना हुआ है। भारी हिमपात हो रहा है। कामेंग क्षेत्र अरुणाचल प्रदेश का पश्चिमी इलाका है। भारतीय सेना की पूर्वी कमान इस क्षेत्र में 1,346 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करती है। इसमें अरुणाचल प्रदेश के साथ ही सिक्किम के इलाके भी आते हैं।
-एजेंसियां
- Agra News: सिकंदरा थाना क्षेत्र एक मकान में लगी भीषण आग: जिंदा जलकर रिटायर्ड शिक्षक की दर्दनाक मौत; इलाके में शोक की लहर - August 30, 2026
- आगरा के जंगल में सज रही थी जुए की महफिल: सिकंदरा पुलिस ने मारा छापा, 50 हजार से अधिक नकदी के साथ 8 जुआरी गिरफ्तार - August 30, 2026
- आगरा में उत्साह के साथ सुनी गयी PM मोदी की ‘मन की बात’: सांसद नवीन जैन ने कहा— नशामुक्त युवा और जनभागीदारी से ही बनेगा विकसित भारत - August 30, 2026