लाइव स्टोरी टाइम
आगरा, उत्तर प्रदेश, इंडिया, भारत। देश के जाने-माने होम्योपैथ डॉक्टर कैलाश चंद सारस्वत को नगर निगम आगरा ने अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। वे स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के लिए काम करेंगे। आगरा की महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने उन्हें ब्रांड एंबेसडर के सम्मान से नवाजा।
कैलाश चंद सारस्वत ने बताया कि आगरा को स्वच्छता के क्षेत्र में नंबर वन लाना है। इसके लिए सभी को मिल जुल कर काम करने की आवश्यकता है। अगर हम यह संकल्प लें कि अपने घर का कूड़ा सड़क पर नहीं फेंकेंगे तो उसी दिन से स्वच्छता का अभियान पूरा हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि आगरा की पहचान विश्वदाय स्मारक ताजमहल से भी है। इसलिए हमें ताजमहल की तरह सुंदर आगरा को बनाना है। आज से ही संकल्प लें कि ना तो कूड़ा सड़क पर फेंकेंगे और न हीं किसी फेंकने देंगे। कूड़ा न उठने की शिकायत ऑनलाइन की जा सकती है।
- CM योगी की अखिलेश यादव को खुली चुनौती, बोले- दम है तो अयोध्या से लड़ें चुनाव, दो-दो हाथ को तैयार हूं - October 10, 2026
- दिल्ली में भारी राजनीतिक ड्रामा: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल समेत AAP नेता हिरासत में - October 10, 2026
- आगरा रामलीला महोत्सव: अयोध्या में गूंजे मंगल गीत; ब्रह्म मुहूर्त में राजा दशरथ के निवास पहुंचे सिया-राम, मां कौशल्या ने उतारी आरती - October 10, 2026