टेलिकॉम कंपनी Reliance Jio को पहली बार इतना तगड़ झटका लगा है। इसे BSNL ने पीछे छोड़ दिया है। इस बात की जानकारी TRAI की नई रिपोर्ट से मिली है। इस रिपोर्ट के अनुसार Reliance Jio यूजर्स कम हो गए हैं। फायदे की बात करें तो यह Bharti Airtel और BSNL को मिला है। यह डाटा December 2021 का है। साथ ही रिपोर्ट में बताया गया कि Reliance Jio का साथ लगभग सवा करोड़ कस्टमर्स ने छोड़ दिया है लेकिन फिर भी Jio का मार्केट शेयर सबसे ज्यादा है जो कि 36 फीसद है। दूसरे नंबर की बात करें तो इस पायदान पर Airtel है, जिसका मार्केट शेयर 30.81 फीसद है।
TRAI की रिपोर्ट के अनुसार Jio के अलावा Vi को भी नुकसान हुआ है। इस कंपनी का साथ 16 लाख यूजर्स ने छोड़ दिया है। Airtel को सबसे ज्यादा फायदा दिसंबर महीने में मिला है। इस दौरान कंपनी ने 4.5 लाख यूजर्स को जोड़ा है। इस महीने में BSNL को भी फायदा मिला है। बता दें कि Airtel के पास दिसंबर के महीने में सबसे ज्यादा एक्टिव वायरलेस यूजर्स थे। वहीं, BSNL and MTNL की बात करें तो इसके सब्सक्राइबर्स सबसे कम थे। Jio की बात करें तो यह दूसरे नंबर पर है। कंपनी 87.64 फीसद एक्टिव वायरलेस सब्सक्रिप्शन के साथ दूसरे नंबर पर है।
एक रिपोर्ट के अनुसार Reliance Jio अपने इनएक्टिव यूजर्स को हटाने पर काम कर रही है। इसके अलावा इस रिपोर्ट में नवंबर महीने में हुए प्रीपेड टैरिफ हाइक से कम इनकम वाले यूजर्स जो थे वो BSNL की तरफ चले गए हैं।एक रिपोर्ट के अनुसार, Reliance Jio अपने इनएक्टिव यूजर्स को हटाने पर काम कर रही है। इसके अलावा इस रिपोर्ट में नवंबर महीने में हुए प्रीपेड टैरिफ हाइक से कम इनकम वाले यूजर्स जो थे वो BSNL की तरफ चले गए हैं।
मार्केट शेयर के आधार पर बात की जाए तो Airtel दूसरे पायदान पर है जिसके एक्टिव वायरलेस सब्सक्राइबर्स 98.01 फीसद है। वहीं, तीसरे स्थान पर 23 फीसद मार्केट शेयर के साथ Vi है।
-एजेंसियां
- एलपीजी किल्लत की अफवाह फैलाने वालों पर गिरेगी बिजली: सीएम योगी का सख्त आदेश, कालाबाजारी की तो जाएंगे जेल - March 11, 2026
- अयोध्या: गैस संकट के बीच ‘राम रसोई’ का बड़ा फैसला, चूल्हे और कोयले पर पकेगा राम भक्तों के लिए प्रसाद - March 11, 2026
- आगरा में ‘शोले’ स्टाइल ड्रामा: प्रेमिका को बुलाने की जिद पर टावर पर चढ़ा सिरफिरा आशिक, घंटों मचा हड़कंप - March 11, 2026