मोहाली। भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका की पहली पारी केवल 174 रन पर सिमट गई और उसके असली हीरो तो रविंद्र जडेजा ही रहे।
रविंद्र जडेजा ने पहली पारी में शतक लगाया था। उन्होंने अकेले ही 175 रन की पारी खेल दी थी, श्रीलंका की पूरी टीम केवल रविंद्र जडेजा भी ज्यादा रन नहीं बना सकी। रविंद्र जडेजा नाबाद लौट थे। वहीं जब गेंदबाजी की बात आई तो रविंद्र जडेजा ने यहां भी कमाल कर दिया। उन्होंने पहली ही पारी में पांच विकेट अपने नाम किए हैं। अभी दूसरी पारी बाकी है। इससे समझा जा सकता है कि रविंद्र जडेजा कैसा प्रदर्शन कर रहे हैं। वे गेंद और बल्ले दोनों से श्रीलंका पर भारी हैं। मैच में 150 से ज्यादा रन और पांच विकेट लेकर वे एक खास क्लब में शामिल हो गए हैं।
एक ही टेस्ट में 150 से ज्यादा रन और पांच विकेट लेने वाले भारतीय
बीनू माकंड : 184 रन और पांच विकेट : लॉड्स 1952
पॉली उमरीगर : 172 नाबाद रन : पांच विकेट : पोर्ट आफ स्पेन : 1952
रविंद्र जडेजा : 175 नाबाद : पांच विकेट : मोहाली : 2022
भारत की ओर से बाएं हाथ के स्पिनर की ओर से सबसे ज्यादा पांच विकेट
बिशन सिंह बेदी : 8
रविंद्र जडेजा : 8
प्रज्ञान ओझा : 7
- लखनऊ में ईद की ‘सियासी गंगा-जमुनी तहजीब’: ऐशबाग ईदगाह पर एक साथ दिखे अखिलेश यादव और अजय राय, भाजपा नेता दिनेश शर्मा और रीता बहुगुणा भी पहुंचे - March 21, 2026
- आगरा में बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह: ‘असेम्बलिंग’ नहीं ‘मैन्युफैक्चरिंग’ पर दें जोर, $100 बिलियन निर्यात का लक्ष्य - March 21, 2026
- विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने किसानों को बांटे सम्मान पत्र; बोले- किसान की खुशहाली ही देश की प्रगति का आधार - March 21, 2026