Agra, Uttar Pradesh, India. गढ़ी रद्दू निवासी वीरेन्द्र सिंह ने विशाल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन कराया। मुख्य अतिथि फतेहाबाद के पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिवजी रघुवंशी, सुशपाल सिंह धाकरे, रामनिवास रघुवंशी, भूपेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, नेत्रपाल सिंह, महिपाल सिंह और खेल प्रेमी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में सैकड़ों की संख्या में युवा दौड़े।

यह दौड़ दिगनेर से बापूजी कॉम्प्लेक्स, श्यामो मोड़, शमशाबाद रोड, आगरा तक हुई। भल्ले निवासी बरौली अहीर ब्लॉक के ग्राम बगदा ने तीन किलोमीटर की दौड़ नंगे पाँव रिकॉर्ड 8 मिनट 25 सेकण्ड में दौड़ पूरी की। उसने अपने गांव का ही नहीं, पूरे आगरा जिले एवं उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया। भल्ले को लोग चीता कहने लगे।

इस दौड़ प्रतियोगिता में वीरेंद्र सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले भल्ले को 11000 रुपये की धनराशि तथा द्वतीय स्थान प्राप्त करने वाले भोले को 11000 रुपये की धनराशि तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छोटू ने 5100 रुपये की धनराशि के साथ साथ मेडल पहनाकर एवं मोमेंटो देकर उनके आने वाले उज्जवल भविष्य की कामना की।
- Why Vulkan Vegas Casino Became My Preferred Gambling Destination UK Player Story - October 2, 2026
- Spela i Din Egen Rytm och Ta Hem Vinster med Tillit på Smash Casino för Sverige - September 29, 2026
- Jackpot Casino – Registrierungsanleitung für neue Spieler in Deutschland - September 29, 2026