बासेल। भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने स्विस ओपन का खिताब जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में दुनिया की नंबर 7 खिलाड़ी सिंधु ने थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान को लगातार गेम में 21-16, 21-8 से हराया। सिंधु ने पहली बार स्विस ओपन सुपर 300 का खिताब जीता है।
पहले हाफ में थाईलैंड की खिलाड़ी ने दो बार की ओलिंपिक मेडलिस्ट सिंधु को टक्कर दी, लेकिन दूसरे गेम में सिधु ने ओंगबामरुंगफान को कोई मौका नहीं दिया।
49 मिनट तक चले फाइनल मैच में सिंधु ने बुसानन को कोई मौका नहीं दिया। पहले गेम में सिंधु को थाईलैंड की खिलाड़ी से टक्कर जरूर मिली। एक समय स्कोर 5-5 से बराबर था। इसके बाद सिंधु ने दो प्वाइंट की लीड बनाई और स्कोर 7-5 कर दिया। इसके बाद बुसानन ने स्कोर 9-9 से बराबर कर दिया। फिर सिंधु ने एक प्वाइंट की लीड बनाई और स्कोर 12-11 कर दिया।
– एजेंसी
- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: देर रात 34 IAS अधिकारियों के तबादले, 14 जिलों के बदले गए जिलाधिकारी - September 22, 2026
- श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम: आगरा के रामेश्वरनाथ महादेव मंदिर में आयोजित हुआ भव्य पौष पत्री भंडारा, उमड़े श्रद्धालु - September 22, 2026
- आगरा रामलीला मैदान का निरीक्षण: टूटा मंच, फैली गंदगी और नहीं हटीं झोपड़ियां; महापौर हेमलता दिवाकर ने दिए तीन-चार दिन में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश - September 21, 2026