कश्मीरी पंडितों के साथ हिंसा और उनके विस्थापन के दर्द पर बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के बयान को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। इसके साथ ही दिल्ली के सीएम का विधानसभा फिल्म का जिक्र करने के दौरान हंसी का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स के साथ ही बीजेपी नेता तक सीएम केजरीवाल की आलोचना कर रहे हैं। केजरीवाल के हंसी के वीडियो का जिक्र करते हुए एक यूजर ने कुमार विश्वास को टैग करते हुए ट्वीट किया।
…तो कोई पिशाच ही अट्टहास कर सकता है
यूजर ने लिखा कि अरविंद केजरीवाल के द कश्मीर फाइल्स पर किए अट्टहास पर डॉ. कुमार विश्वास जी की प्रतिक्रिया का इंतज़ार रहेगा। इस के जवाब में कुमार विश्वास ने ट्वीट में लिखा- दुधमुँहे बच्चों, असहाय महिलाओं और शान्तिप्रिय कश्मीरी पंडितों के प्रायोजित नृशंस हत्याकांड व अपने ही देश में निर्वासन के दर्द पर, अपने टुच्चे राजनैतिक लाभ के लिए तो कोई पिशाच ही अट्टहास कर सकता है। कौन कर रहा था वैसे?
बीजेपी के अमित मालवीय ने बताया था क्रूर
बीजेपी के सोशल मीडिया इंचार्ज अमित मालवीय ने दिल्ली विधानसभा में फिल्म के जिक्र के दौरान केजरीवाल के हंसी का वीडियो ट्वीट किया। केजरीवाल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है। मालवीय ने ट्वीट कर कहा, केवल एक अमानवीय, क्रूर और भ्रष्ट दिमाग ही कश्मीरी हिंदुओं के नरसंहार पर हंस सकता है और उसे नकार सकता है। उन्होंने आगे लिखा केजरीवाल फिल्म द कश्मीर फाइल्स को झूठा करार देकर हिंदू समुदाय के जख्मों को हरा कर दिया है। कश्मीरी शरणार्थी 32 साल से अपने ही देश में शरणार्थी बनकर रहने को मजबूर हैं।
केजरीवाल बोले, ‘द कश्मीर फाइल्स’ को यूट्यूब पर अपलोड कर दें
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ को दिल्ली में कर मुक्त (टैक्स फ्री) करने की मांग कर रहे भाजपा विधायकों को फिल्म को यूट्यूब पर ‘अपलोड’ कर इसे सबके लिए नि:शुल्क कर देना चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि कुछ लोग कश्मीरी पंडितों के नाम पर करोड़ों कमा रहे हैं और आप (भाजपा) फिल्म के पोस्टर चिपकाते रहे हैं।
-एजेंसियां
- आगरा में दर्दनाक सड़क हादसे: सिकंदरा में रोडवेज बस और टैंकर की भिड़ंत में 7 यात्री घायल, पिनाहट में दंपति और दो बच्चों को ट्रक ने मारी टक्कर - October 2, 2026
- आगरा में समाजवादी लोहिया वाहिनी का अनोखा विरोध प्रदर्शन: निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर किया अंतिम संस्कार - October 2, 2026
- आगरा में समाजवादी पार्टी का ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ शुरू: 8 अक्टूबर को निकाला जाएगा ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च - October 2, 2026