Hathras (Uttar Pradesh, India)। कोविड-19 को लेकर जिला प्रशासन काफी सतर्क है। सादाबाद तहसील में बने कोरोना कंट्रोल रूम का तहसीलदार ने देर रात निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण में उन्हें सब कुछ ठीक-ठाक मिला।
कोरोना कंट्रोल रूम का निरीक्षण
जनपद में सभी अधिकारी कोरोना संक्रमण को लेकर बेहद गंभीर हैं। कोई भी अधिकारी इस महामारी में कहीं भी कोई ढ़ील व लापरवाही नहीं होने देना चाहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सादाबाद की तहसीलदार ज्योत्सना सिंह ने सोमवार की देर रात 24 घंटे खुले रहने वाले कोरोना कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।
सब कुछ मिला ठीक
कंट्रोल रूम में उन्हें सब कुछ ठीक-ठाक मिला। तहसीलदार ज्योत्सना सिंह ने बताया कि निरीक्षण में उन्हें यहां सब कुछ ठीक-ठाक मिला है। यहां जितने भी कर्मचारियों की ड्यूटी लगी थी वह सभी मौजूद मिले। उन्होंने बताया कि यहां जो कंप्लेंट दर्ज हुई थी, मैंने उसे फोन कर टेली किया कंप्लेंट सही थी। वह व्यक्ति अपना टेस्ट कराकर आया है।
- Where Fortune Meets Freedom for UK Players at EliteSpin Casino - October 20, 2026
- Casino LuckyHills – Idéal pour les nouveaux joueurs et les joueurs expérimentés au Canada - October 19, 2026
- Gransino Casino – Live Casino Features and The Experience in Spain - October 18, 2026