अब आप चाहें तो अपना LPG गैस का सिलेंडर मिस्ड कॉल से बुक कर सकते हैं। यह सुविधा देश के हर हिस्से के लिए है।
किसने शुरू की है यह सेवा
मिस्ड कॉल से रिफिल सिलेंडर की बुकिंग की शुरूआत देश में एलपीजी बिजनेस करने वाली सबसे बड़ी कंपनी इंडियन ऑयल (Indian Oil) ने शुरू की है। यह कंपनी इंडेन (Indane) ब्रांड नाम से एलपीजी गैस का कारोबार करती है। आईओसी (IOC) का कहना है कि इंडेन के वैसे ग्राहक जो अपने घर पर रिफिल चाहते हैं, वे अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 8454955555 पर मिस्ड कॉल दें। बस, आपका रिफिल सिलेंडर बुक हो जाएगा।
हो जाएगा ऑनलाइन पेमेंट
इंडेन से मिली जानकारी के अनुसार मिस्ड कॉल देकर बुकिंग करने पर ग्राहक को ऑनलाइन भुगतान के लिए एक लिंक मिलेगा। इसी के साथ तत्काल बुकिंग के सभी विवरण वाला एक एसएमएस प्राप्त होगा। इसके बाद ग्राहक के पास ऑनलाइन भुगतान करने का विकल्प है। ग्राहक चाहे तो एडवांस पेमेंट कर सकते हैं या फिर सिलेंडर डिलीवरी के समय। ग्राहक के पास एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी के समय या तो नकद भुगतान करने या भुगतान के विभिन्न डिजिटल तरीकों के माध्यम से भुगतान करने का विकल्प होता है। मिस्ड कॉल के माध्यम से रीफिल बुकिंग की सुविधा पूरे देश में सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।
बुकिंग में होगी आसानी
इंडियन ऑयल के ईडी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के प्रभारी राजकुमार दुबे का कहना है कि यह रिफिल बुकिंग का नया और अभिनव तरीका है। यह सुविधा ग्राहक को बेहतर सेवाएं देने में मदद करेगा, जिससे समय की कमी के कारण बुकिंग में आसानी होगी। उनका कहना है कि ग्राहकों के लिए रिफिल बुकिंग के अन्य सभी तरीके भी उपलब्ध हैं।
- Agra News: ‘समरसता यात्रा’ से दिया गया सामाजिक एकता का संदेश, संतों और समाज के विभिन्न वर्गों ने किया भव्य स्वागत - February 18, 2026
- श्री हनुमच्छिव दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न - February 18, 2026
- Agra News: हजार में हवलदार और लाख में थाना…वाला स्टंट पड़ा भारी, रील बनाने वाले सपा नेता दामा यादव पर FIR; अब लाइसेंस रद्द करने की तैयारी - February 17, 2026