विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कर्नाटक सरकार को सूचित किया है कि यूक्रेन में गोलाबारी रुकने के बाद ही वहां मारे गए भारतीय छात्र नवीन का शव देश लाया जा सकेगा. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने इसकी जानकारी दी.
सीएम बोम्मई ने समचार एजेंसी एएनआई को बताया कि फ़िलहाल नवीन के शव को यूक्रेन के शवगृह में रखा गया है.
उन्होंने कहा, “विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हमें बताया है कि नवीन (यूक्रेन में हमले के दौरान मारे गए एमबीबीएस छात्र नवीन शेखरप्पा) के शव को लेप लगाकर यूक्रेन के शवगृह में रखा गया है. हमले रुकने के बाद उनका शव भारत लाया जाएगा.”
इससे पहले बीते शनिवार को मुख्यमंत्री ने नवीन शेखरप्पा के परिवार को 25 लाख़ रुपये का चेक दिया था और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का वादा भी किया था.
नवीन शेखरप्पा कर्नाटक के हावेरी ज़िले के रहने वाले थे. 21 साल के शेखरप्पा खारकीएव मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे थे और खाना खरीदते समय रूसी हमले की चपेट में आने से उनकी मौत हुई.
-एजेंसियां
- हिंदुस्तान किसी एक की बपौती नहीं है… राहुल गांधी के साथ मंच पर भोजपुरी सिंगर नेहा राठौर, बोलीं- सरकार से सवाल करो तो FIR हो जाती है… - August 23, 2026
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में प्लास्टर गिरने के 17 घंटे बाद 10 साल के उमैर की मौत, परिवार में मचा कोहराम; गंभीर बीमारी से जूझ रहा था मासूम - August 23, 2026
- आगरा के संजय प्लेस स्थित फ्रेंड्स टावर में बड़ा हादसा टला: बेसमेंट के फ्लेक्स गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान राख - August 22, 2026