Greater Noida, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के GNIOT Group of Institutions (Greater Noida Institute of Technolog) के सभागार में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बैनर तले आजादी का अमृत महोत्सव के तहत भव्य समारोह हुआ। इसमें महासंघ के राष्ट्रीय उच्च शिक्षा संवर्ग के प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री श्री महेंद्र कुमार ने महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. देवी सिंह नरवार का पटका पहनाकर तथा सम्मान प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उच्च शिक्षा प्रभारी महेंद्र कुमार ने कहा कि भारतीय संस्कृति और भारतीय जीवन मूल्यों की रक्षा करके ही हम इंडिया से भारत की ओर बढ़कर ही भारत के प्राचीन गौरव को प्राप्त कर सकेंगे।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. देवी सिंह नरवार ने अपने संबोधन में कहा कि गांधी ने स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद रामराज्य लाने की बात कही थी। डॉक्टर नरवार ने बताया कि तुलसी के मानस में राम राज की चर्चा हुई है। वैसा ही भारत में रामराज्य स्थापित हो, परंतु ऐसा नहीं हो सका है। इसका कारण यह है कि जो भारतीय संविधान में लिखा है वह व्यवहार में नहीं है और जो भारतीय जनों के व्यवहार में है वह संविधान में नहीं है। परस्पर विरोधाभास ने अनेक समस्याएं खड़ी कर दी है। गांधी जी ने कहा था कि भारत गांवों का देश है यहां की 85% जनसंख्या गांव में रहती है इसलिए गांवों को एक पूर्ण इकाई मानकर उसको विकसित किया जाए।

समारोह में माध्यमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने पुरानी पेंशन की बहाली तथा वित्तविहीनशिक्षकों को मानदेय दिए जाने पर जोर दिया। समारोह में आगरा से शिक्षक नेता श्याम सिंह तथा सेवानिवृत्त कृषि अधिकारी श्री हरि किशन आनंद ने भाग लिया। इन्हें भी सम्मानित किया गया।
- ताज से आगे की सोच: ‘आगरा बियॉन्ड ताज’ में विशेषज्ञों ने खींचा भविष्य का खाका, अध्यात्म और विरासत का होगा संगम - February 24, 2026
- Agra News: हाथियों की सेहत संवारेंगे दुनिया भर के विशेषज्ञ, वाइल्डलाइफ एसओएस की पांच दिवसीय इंटरनेशनल वर्कशॉप शुरू - February 24, 2026
- शंकराचार्य का ‘फोटो’ धमाका: IPS अजय पाल और आशुतोष की केक काटते तस्वीर दिखाई, महाराज बोले- AI जनरेटेड है - February 24, 2026