डॉ. भानु प्रताप सिंह
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. अपने समाज की प्रतिभाओं का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से लोधी क्षत्रिय इंप्लाइज एसोसिएशन (लक्ष्य), आगरा Lodhi kshatriy employees association Agra 8 अक्टूबर, 2023 को विभिन्न क्षेत्रों की 250 से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान करने जा रहा है। स्थान है- आरबीएस कॉलेज ऑडीटोरियम आगरा (RBS college auditorium Agra)। समय है- प्रातः 9 बजे से अपराह्न 3 बजे तक। इस संबंध में हुई एक बैठक में समारोह की रूपरेखा तैयार की गई।
किसका होगा सम्मान
वर्ष 2022-23 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी, NEET, IIT, NET, SLET, IAS, IPS, PCS, CJ, SI आदि प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित विद्यार्थी, अप्रैल 2022 के बाद नवनियुक्त सरकारी अधिकारी व कर्मचारी और अप्रैल, 2022 के बाद सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी व कर्मचारियों का सम्मान किया जाएगा।
समारोह की तैयारियां पूरीं
लक्ष्य के संरक्षक इंजीनियर रतीराम वर्मा, अध्यक्ष इंजीनियर किशोरी सिंह राजपूत औऱ महामंत्री लक्ष्मण सिंह राजपूत ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह-2023 की तैयारियां पूरी हो गई हैं। 2022 में यह समारोह सूरसदन में आयोजित किया गया था, जो एक रिकॉर्ड है।
किशोरी सिंह राजपूत ने दी जानकारी
अध्यक्ष किशोरी सिंह राजपूत ने बताया कि सम्मान समारोह के लिए सर्वाधिक हाईस्कूल के 140 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। आईआईटी में छह और एमबीबीएस में चार छात्र चयनित हुए हैं, इनका भी सम्मान किया जाएगा। समाज के 21 युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है।
पंजीकरण में इनका सहयोग
लक्ष्मण सिंह, सुरेश चंद्र राजपूत, दिगम्बर सिंह राजपूत, अजीत सिंह नरवरिया, सोहनलाल, महावीर सिंह वर्मा, डॉ. एके सिंह, कमल सिंह राजपूत, नरेन्द्र सिंह वर्मा, मनोज कुमार लोधा, अजीत सिंह बुरहरा का प्रतिभाओं के पंजीकरण में खासा योगदान है।
बैठक में उल्लेखनीय उपस्थिति
आज की बैठक में रतीराम वर्मा, किशोरी सिंह राजपूत, लक्ष्मण सिंह महावीर सिंह, मनवीर सिंह, आरडी सिंह, सोबरन सिंह, तेज सिंह, मुन्नालाल राजपूत, सुरेश चंद, विजय पाल ऑडीटर, नरेन्द्र सिंह ट्रांस यमुना वाले, रमेश मास्साब, पूरन सिंह दहतोरा, हेमंत आरटीओ कार्यालय आदि मौजूद थे।
आठवें अंतरराष्ट्रीय ताजरंग महोत्सव में मोनिका सिंह लोधी का डांस देखने लिए क्लिक करें
- फरीदाबाद में अग्नि तांडव: केमिकल फैक्ट्री में धमाकों के साथ लगी आग, 35 कर्मचारी झुलसे, 2 की हालत नाजुक - February 16, 2026
- भिवाड़ी अग्निकांड: ‘गारमेंट’ की आड़ में चल रही थी मौत की फैक्ट्री, धमाके से दहली औद्योगिक नगरी; 8 मजदूर जिंदा जले - February 16, 2026
- आगरा में गूंजा सनातन एकता का स्वर: विराट हिंदू सम्मेलन में बोले वक्ता— ‘संगठित समाज ही राष्ट्र की शक्ति’ - February 16, 2026