सिराथू से चुनाव हारने के बावजूद केशव प्रसाद मौर्य दूसरी बार उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बन गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ लेने के बाद आज अपनी पहली प्रतिक्रिया में मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी अपने सारे चुनावी वादे पूरे करेगी। साथ ही कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान किया जाएगा। इसी के साथ केशव मौर्य ने 2024 का लक्ष्य भी बता दिया। उन्होंने कहा कि 2024 में 75+ के संकल्प के साथ हम आगे बढ़ेंगे।
-एजेंसियां
Latest posts by Admin (see all)
- FlexAds Media Private Limited: Empowering Indian Youth in the Digital Age - March 21, 2024
- “Rahul Kumar Bholla: Capturing Elegance Through the Lens – A Glimpse into the Glamorous World of RB Snapper” - February 11, 2024
- BJP ने जारी की कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों के नेताओं के भ्रष्टाचार की सूची - December 12, 2023