म्यूनिख में आई.टी. कंपनी चला रही पूजा मिश्रा, सफल उद्यमी के रूप में पहचान
जर्मनी में कई वर्षों से किए हुए हैं भारतीय सभ्यता व संस्कृति का परचम बुलंद
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जर्मनी के म्यूनिख शहर में म्यूनिख कौंसिल द्वारा अनिवासी भारतीयों व म्यूनिख वासियों के लिये योग दिवस का आयोजन किया। इस अवसर पर म्यूनिख कोंसुलेट द्वारा आगरा निवासी श्रीमती पूजा मिश्रा को आयोजन का विशेष अतिथि तथा योग गुरू के रूप में विशेष आमंत्रित व सम्मानित किया गया।
योग की महत्ता बताई
पूजा मिश्रा ने सभी को योग कराया। योग की महत्ता से अवगत कराया। सभी से आग्रह किया कि योग को जीवन में धारण करें। योग से न केवल तन बल्कि मन भी स्वस्थ रहता है। योग हमें हर कर्म में कुशलता भी प्रदान करता है। योग भारत की प्राचीन विद्या है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। नियमित योग, आसन, प्राणायाम, ध्यान करने वाले खुश रहते हैं। आज सबसे महत्वपूर्ण खुशी है।

कौन हैं पूजा मिश्रा
बता दें कि पूजा मिश्रा जर्मनी के म्यूनिख शहर में रह कर भारतीय सभ्यता व संस्कृति का परचम बुलंद किये हुये हैं। पूजा मिश्रा ने एक सफल महिला उद्यमी के रूप में म्यूनिख (जर्मनी) शहर में एक सफल आईटी कंपनी व अन्य विविध व्यापार के क्षेत्र में सफलता के नये आयाम स्थापित किए हैं। पूजा मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार तरुण पाठक की सहधर्मिणी हैं।
निंरजन कुमार ने किया सम्मानित
इस अवसर पर पूजा मिश्रा को श्री निंरजन कुमार (आई.एफ.एस.) वाइस काउन्सिल म्यूनिख कॉन्सुलेट( जर्मनी) द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने योग कराने के लिए पूजा मिश्रा का आभार प्रकट किया।

लाइव स्टोरी टाइम को आशा है कि पूजा मिश्रा इसी तरह भारत का मान बढ़ाती रहेंगी।
यूपी के कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने आगरा किला में किया योग
- आगरा के थाना सैंया क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात, मेले से लापता हुई लड़की का शव पेड़ से लटका मिलने से मचा हड़कंप - September 14, 2026
- आगरा बेसिक शिक्षा विभाग में ट्रांसफर सूची को लेकर मचा हड़कंप, खंड शिक्षाधिकारी के पद पर दर्ज हो गया सहायक अध्यापक का नाम - September 14, 2026
- आगरा के बापू नगर में 60 वर्षों से बसे 200 से अधिक परिवारों पर मंडराया बेघर होने का खतरा, सिंचाई विभाग के नोटिस से मची खलबली - September 14, 2026