Hathras, Uttar Pradesh, India. पुलिस अधीक्षक हाथरस विनीत जायसवाल द्वारा होली एवं शब-ए-बारात त्यौहार के दृष्टिगत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिये आज सोमवार को थाना कोतवाली सदर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली से होली और शब-ए-बारात त्यौहार के दृष्टिगत किये गए सुरक्षा इंतजामों तथा जूलुस या अन्य कार्यक्रम को लेकर जानकारी की।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया की क्षेत्र में किसी भी जूलुस व कार्यक्रम करने की अनुमति नही है। सभी धर्मगुरूओं से बातचीत कर ली गई है। जिनके द्वारा आश्वस्त किया गया है कि बिना पूर्व अनुमति कोई भी धार्मिक आयोजन नहीं होगें। इसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा क्षेत्र के जामा मस्जिद चौराहा, सर्राफा मार्केट, मधुगढ़ी, मुरसान गेट, लाला का नगला आदि क्षेत्रों में भ्रमण किया गया तथा पुलिस प्रबंधन को देखा व ड्यूटीयों को चेक कर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखकर ड्यूटी पर नियुक्त पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। होली एवम् शब-ए-बरात त्यौहार के दौरान अराजकता फैलाने वालों के बारे में सतर्क दृष्टि रखने की हिदायत दी गई।
बाद में पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, चौकी इंचार्ज की आर.टी.सेट के ज़रिए लोकेशन ली गई। सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी को होली एवम् शव-ए-बरात त्यौहार की संवेदनशीलता को देखते हुए लगातार अपने-अपने थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहने की हिदायत दी जिससे क्षेत्र में कोई अप्रिय घटना घटित ना हो।
- BetBoom Casino – Vem driver plattformen - September 25, 2026
- Blijft het veilig om geld te storten en te spelen bij Spinorhino Casino voor Belgische spelers? - September 24, 2026
- Ιστότοποι Καζίνο Ελλάδας Χαρακτηριστικά Ασφαλούς Τζόγου Καταπλήξτε τους Συχνές Πελάτες της Ελλάδας - September 22, 2026