Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा-जयपुर हाईवे पर थाना शाहगंज क्षेत्र के सुचेता मोड़ पर शुक्रवार सुबह फार्च्यूनर कार ने एक बाइक में टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम तथा घायल को इलाज के लिए एस एन अस्पताल भेज दिया। वहीं युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
ये है मामला
थाना अछनेरा की ग्राम पंचायत महुअर के गांव पाली सदर निवासी हरिनिवास 26 वर्ष पुत्र गोकुल सिंह शुक्रवार सुबह नौ बजे आगरा में क्रीमबेल कंपनी में काम पर जा रहा था। उसके साले का लड़का प्रदीप बाइक पर पीछे बैठा था।
दर्दनाक हादसे में मजदूर की मौत
तभी रास्ते में थाना शाहगंज क्षेत्र के सुचेता मोड़ के पास सामने से तेज गति में आ रही फार्च्यूनर कार नंबर आर जे 14 यू एच 5982 ने बाइक में टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में हरिनिवास की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक कार को मौके पर ही छोड़कर भाग गया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
दुर्घटना स्थल पर राहगीरों की भीड़ लग गई। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। सूचना मिलते ही शाहगंज पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने घायल प्रदीप को इलाज के लिए एस एन अस्पताल तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हरिनिवास की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पत्नी गुड़िया व करीब दो साल की बेटी ऋतिका का रो-रोकर बुरा हाल है।
- आगरा समेत यूपी के 17 जिलों में मौसम का ‘रेड अलर्ट’: 90 किमी की रफ्तार से चलेगा तूफान, ओलावृष्टि और भारी बारिश की चेतावनी - May 28, 2026
- Agra News: ननिहाल में खेलते समय कुएं में गिरी 4 वर्षीय मासूम, एनडीआरएफ के रेस्क्यू के बाद भी नहीं बची जान; परिजनों में आक्रोश - May 28, 2026
- आगरा में निर्माण कार्य के दौरान दर्दनाक हादसा: ‘पारस पल्स’ बिल्डिंग की लिफ्ट में करंट लगने से मजदूर की मौत, साइट छोड़कर भागे मालिक और सुपरवाइजर - May 28, 2026