होंडा इंडिया पावर प्रोडक्ट्स ने समुद्री नौका इंजन (आउटबोर्ड) कारोबार में कदम रखने की बुधवार को घोषणा की। कंपनी का लक्ष्य पहले तीन वर्षों में 4-स्ट्रोक इंजन वर्ग के बाजार में दस फीसदी हिस्सेदार हासिल करना है।
कंपनी नौका संचालकों के लिए अप्रैल से होंडा 4-स्ट्रोक समुद्री नौका इंजन बाजार में उतारेगी। उसके संभावित ग्राहकों में समुद्री सुरक्षा में शामिल कई सरकारी एजेंसियां, तटरक्षक, पर्यटकों एवं यात्रियों के लिए टैक्सी बोट सेवा प्रदाता, मछुआरे आदि हैं।
इन मोटरों में 6 एचपी (हॉर्सपावर) की मोटर की कीमत 1.8 लाख रुपये और 250 एचपी क्षमता वाली मोटर की कीमत 23 लाख रुपये है। कंपनी ने कहा कि भारत में समुद्री नौका मोटर उद्योग का आकार बढ़कर 1,400 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।
समुद्री नौका इंजन के सभी तीन खंडों- पर्यटन और अवकाश, समुद्री सुरक्षा और मत्स्यन -में 2- स्ट्रोक मोटरों से तकनीकी रूप से उन्नत 4-स्ट्रोक उत्पादों की ओर एक बड़ा बदलाव देखा जा रहा है और कंपनी इस अवसर का लाभ उठाने की कोशिश कर रहा है।
होंडा इंडिया पावर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (एचआईपीपी) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक, अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी ताकाहिरो उऐडा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हम 2-स्ट्रोक की जगह 4-स्ट्रोक को अपनाने की प्रक्रिया में तेजी लाना चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा कि इसके लिहाज से सबसे बड़ा क्षेत्र मत्स्यन क्षेत्र होगा क्योंकि उसमें मुख्य रूप से छोटे इंजन काम में लाए जाते हैं।
-एजेंसियां
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026