Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat.
आगरा। समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय आगरा विकास मंच द्वारा 3 मई 2025 को निशुल्क अस्थि (हड्डी रोग) शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर प्रातः 9:00 बजे से 11:00 बजे तक, निशुल्क दिव्यांग केंद्र, 117 जयपुर हाउस, आगरा में संपन्न होगा।
मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन ने जानकारी दी कि इस शिविर में प्रमुख हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विभांशु जैन मरीजों की निशुल्क जांच करेंगे। शिविर में घुटनों और कूल्हे के प्रत्यारोपण के लिए उपयुक्त मरीजों का चयन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यह शिविर प्रत्येक शनिवार को नियमित रूप से आयोजित किया जाता है और इसका उद्देश्य ज़रूरतमंद रोगियों को उच्च स्तरीय चिकित्सकीय सहायता बिना किसी शुल्क के उपलब्ध कराना है।
शिविर में भाग लेने के लिए इच्छुक मरीजों को महावीर हेल्पलाइन नंबर +91 74660 00860 पर पूर्व पंजीकरण कराना आवश्यक है। साथ ही पुराने पर्चे और जांच रिपोर्ट लाने की सलाह दी गई है ताकि चिकित्सक बेहतर मूल्यांकन कर सकें।
- आगरा के 76 पार्षदों की ‘दक्षिण यात्रा’: 55 लाख के सरकारी खर्च पर बेंगलुरु-मैसूर का स्टडी टूर, क्या बदलेगी शहर की सूरत? - March 28, 2026
- जेवर में गूँजा ‘हर-हर महादेव’: सीएम योगी बोले— “पीएम मोदी के विजन से जेवर बना ग्लोबल हब, किसानों के त्याग से खिंची विकास की नई लकीर” - March 28, 2026
- Agra News: यमुना तट पर गूंजा ‘विश्व शांति’ का शंखनाद, रिवर कनेक्ट कैंपेन के 13 साल पूरे, विशेष हवन और आरती से जगाई यमुना शुद्धि की अलख - March 28, 2026