आगरा सहित देश भर के डॉक्टरों ने महिला हिंसा के खिलाफ आवाज गुंजाई
फोग्सी के प्रतिष्ठित 200 डॉक्टर्स ने दिया लैट द वर्ल्ड बी ऑरेंज का संदेश
Delhi, Capital of India. महिला हिंसा के खिलाफ नारों की गूंज शनिवार शाम दिल्ली के एरोसिटी के पार्क प्लाजा होटल परिसर में सुनाई दी। आगरा सहित यहां देश भर के डॉक्टरों ने महिला हिंसा के खिलाफ आवाज को धार दी। कहा कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, दुर्व्यवहार, हिंसा बंद होने चाहिए।
‘धीरा वॉक‘
फेडरेशन ऑफ ऑब्सटेट्रिकल एंड गायनेकोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया (फोग्सी) की ओर से 31 जुलाई से 01 अगस्त 2021 तक फनफ्रेंस आयोजित की जा रही है, इसमें महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण से जुड़े तमाम पहलुओं पर चर्चा भी की जा रही है। इस बीच शाम छह बजे से यहां आगरा के डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा की अध्यक्षता में एक ऐसी वॉक आयोजित की गई, जिसका मकसद महिलाओं को उन पर हो रहे दुर्व्यवहार और हिंसा के विरुद्ध जागरूक बनाना है। इस वॉक का नाम ‘धीरा वॉक’ रखा गया था।
ज्वलंत मुद्दों को उठाया
डॉ. एस. शांता कुमारी जो फोग्सी की वर्तमान अध्यक्ष हैं, ने बताया कि वर्ष 2016 में उन्होंने धीरा अभियान की शुरूआत कर इस ज्वलंत मुद्दे को उठाया था। तब से देश भर में स्त्री रोग विशेषज्ञ महिला सशक्तिकरण के लिए इस अभियान के अंतर्गत काम कर रहे हैं। संचालक डॉ. कंचन प्रसाद, डॉ. पूनम गोयल, डॉ. प्रतिभा सिंह, डॉ. वर्तिका ने संयुक्त रूप से कहा कि नारियों को हिंसा पर चुप्पी साधने के बजाय हिंसा के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।
पंख और परवाज दो, नारी को आकाश दो
आयोजन अध्यक्ष व फोग्सी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा ने बताया कि वर्ष 2008 में उन्होंने अपने फोग्सी के अध्यक्षकाल में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देते हुए लड़कियों के स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति आवाज बुलंद की थी, जिसके 10 साल बाद एक बड़ा परिवर्तन देखा गया। वर्ष 2018 में जब उनकी धर्मपत्नी डॉ. जयदीप मल्होत्रा स्त्री रोग विशेषज्ञों के इस सबसे बडे़ संगठन की अध्यक्ष बनीं तो उन्होंने पाया कि बेटियां पढ़ तो रही हैं, लेकिन बच नहीं रही हैं। इसलिए उन्होंने इस नारे को पंख और परवाज दो, नारी को आकाश दो… के नारे में बदल दिया।
200 प्रत्यक्ष, 3000 डाक्टर अप्रत्यक्ष रूप से जुडे़
पूर्व अध्यक्ष डॉ. जयदीप मल्होत्रा ने बताया कि यह वॉक कोविड प्रोटोकॉल बिहेवियर के तहत आयोजित की गई थी, इसलिए संख्या सीमित रखी गई थी। शारीरिक दूरी व अन्य सभी नियमों का पालन करते हुए इस धीरा वॉक में 200 डॉक्टर प्रत्यक्ष, जबकि 3000 डॉक्टर फेसबुक, यूट्यूब व अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट्स की मदद से अप्रत्यक्ष रूप से शामिल हुए।
262 शाखाएं, 37000 से ज्यादा सदस्य
फोग्सी यंग टेलेंट कमेटी की चेयरपर्सन आगरा की डॉ. नीहारिका मल्होत्रा ने कहा कि फोग्सी देश में स्त्री रोग विशेषज्ञों का सबसे बड़ा संगठन है। देश भर में इसकी 262 शाखाएं और 37000 से अधिक सदस्य हैं। फोग्सी महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और लैंगिक समानता में विश्वास रखता है। फोग्सी महिला हिंसा और दुव्र्यवहार के खिलाफ लगातार आवाज उठाता आया है।
यह लगे नारे, तख्तियां लेकर किया पैदल मार्च
इस वॉक में डॉक्टरों ने लैट द वल्र्ड बी ऑरेंज, वॉन्ट टेक इट एनीमोर, ब्रेक द साइलेंस एंड द वॉयलेंस, एक्ट नाओ, से नो टू वॉयलेंस, हिंसा से मिले आजादी, सुरक्षित हो आधी आबादी, जमाना चले न चले मेरे संग, लड़ने चली हूं आजादी की जंग, महिला अत्याचार बंद करो जैसे नारे लगाए गए और तख्तियां लेकर पैदल चले।
देश के नामी डॉक्टर हुए शामिल
अध्यक्ष डॉ. एस शांता कुमारी, अध्यक्ष निर्वाचित डॉ एचडी पाई, पूर्व अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, डॉ. जयदीप मल्होत्रा, डॉ. अल्पेश गांधी, महासचिव डॉ. माधुरी पटेल, पूर्व महासचिव डॉ. जयदीप टैंक, उपाध्यक्ष डॉ. कविता बापट, डॉ. अर्चना वर्मा, डॉ. फेसी लुईस, डॉ. बिपिन पंडित, डॉ. बासब मुखर्जी, उप महासचिव डॉ. सुवर्णा खादिलकर, कोषाध्यक्ष डॉ. परीक्षित टैंक, संयुक्त कोषाध्यक्ष डॉ. निरंज च्वहाण, संयुक्त सचिव डॉ. अरुणा सुमन आदि ने भाग लिया।
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026
- Personalizacja Limitów Wpłat w Jackpot Bells Slot dla Polski - October 12, 2026
- Kasyno Irwin – proste kroki do rejestracji dla użytkowników z Polski - October 12, 2026