ईदगाह स्थित ब्रह्माकुमारीज के प्रभु मिलन परिसर में हुआ शुभारंभ कार्यक्रम
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश एवं ब्रह्माकुमारीज के संयुक्त तत्वावधान में “दिव्यांगजन समानता, संरक्षण एवं सशक्तिकरण अभियान” का शुभारंभ ईदगाह स्थित ब्रह्माकुमारीज के प्रभु मिलन परिसर में किया गया गया।
उद्घाटन सत्र में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि यह एक दिव्य कार्यक्रम है, जिसमें दिव्यांगजन समता की बात कही गई है। जहां ममता होती है वहां समता स्वयं आ जाती है। ब्रह्माकुमारीज का कार्य प्रशंसनीय तो है ही, अनुकरणीय भी है। मोदी जी ने दिव्यांग नाम दिया है। शब्द की भी शक्ति होती है। अभियान हेतु यह एक आदरसूचक शब्द है।

उन्होंने सुहास एलवाई एक आईएएस अधिकारी और दिव्यांग हैं और उन्होंने पैरा ओलंपिक में स्वर्ण पदक लाकर सरकार का नाम रोशन किया। यह दिव्यांग के सशक्त होने का एक उदाहरण है।
दिव्यांगजन प्रभाग माउंट आबू से पधारे भाई सूर्यमणि ने कहा कि दिव्यांगजन परमात्मा के अधिक निकट होते हैं। इनकी थर्ड आई खुली होती है। उन्होंने मीडिया से मुखातिब होकर कहा की कोई ऐसा समाचार नहीं छपा होगा, जहां नेत्रहीन का एक्सीडेंट हुआ हो। आंखों वालों का एक्सीडेंट होते-देखते हैं। ब्रह्मकुमारीज का यह अभियान दिव्यांगजनों के प्रति समानता का व्यवहार संरक्षण और सशक्तिकरण करने का है।

केंद्र प्रभारी एवं आगरा सब जोन सचिव ब्रह्माकुमारी बीके अश्विना दीदी ने कहा कि परमात्म शक्ति संयुक्त होकर असंभव भी संभव हो जाता है। नेत्र गुप्ता बहन इसका जीता जाता उदाहरण है। ब्रह्मा कुमारीज के मेडिटेशन से किस प्रकार सशक्त होकर उन्होंने स्वर्ण पदक प्राप्त किया और दृष्टिबाधित होने पर भी शिक्षा में प्रथम श्रेणी स्थान प्राप्त किया। अविषा पांडे ने सन्देश नृत्य प्रस्तुत किया। संचालन बीके अमर भाई ने किया।

अभियान में टीयर्स, संकेत, सुरकुटी, हर्षित आदि संस्थानों में कार्यक्रम होंगे। जिसमें बीके सरिता, बीके मधु, बीके गीता, बीके मंजरी, बीके राज बहन का विशेष सहयोग रहेगा। विभिन्न स्थानों पर अभियान का नेतृत्व प्रभा बहन और आशु बहन द्वारा किया जाएगा।
- आगरा में इंसानियत शर्मसार: नाबालिग को पिज़्ज़ा खिलाने के बहाने होटल ले गया दरिंदा, किया दुष्कर्म; सिकंदरा पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा - March 31, 2026
- आगरा में आस्था का सैलाब: 12 साल बाद मोती कटरा से निकली भगवान महावीर की भव्य रथयात्रा; 12 बैंड और देश भर के कलाकारों ने बिखेरी छटा - March 31, 2026
- आगरा के सूरसदन में भगवान महावीर की ‘आत्मा की यात्रा’ जीवंत: लाइट एंड साउंड शो ने कराया मोक्ष मार्ग का अहसास; 125 कलाकारों ने बांधा समां - March 31, 2026