दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाली स्टार हेल्थ एंड एलायड इंश्योरेंस कंपनी का दिसंबर तिमाही में निराशाजनक प्रदर्शन रहा। कोविड और नॉन कोविड क्लेम्स में तेजी से कंपनी का रिजल्ट प्रभावित हुआ है। इस कंपनी में झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला की 17.51 फीसदी हिस्सेदारी है जिसका मूल्य करीब 7,300 करोड़ रुपये है।
स्टार हेल्थ को दिसंबर तिमाही में 578.37 करोड़ रुपये का घाटा हुआ जो सितंबर तिमाही में 170.49 करोड़ रुपये का था। एक साल पहले दिसंबर तिमाही में कंपनी का घाटा 241.90 करोड़ रुपये का था। कोरोना महामारी के कारण क्लेम्स में आई तेजी से कंपनी का घाटा बढ़ा है।
Emkay Global के मुताबिक कोरोना का प्रकोप कम होने से आने वाली तिमाहियों में कंपनी फिर से पटरी पर लौट सकती है। ब्रोकरेज ने इस स्टॉक का टारगेट प्राइस 1,040 रुपये तय किया है। मंगलवार को एक समय यह दो फीसदी की गिरावट के साथ 723 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इस हिसाब से Emkay का टारगेट प्राइस 44 फीसदी अधिक है।
ग्रोथ की उम्मीद
Emkay Global ने कंपनी के शेयर के लिए ‘high-conviction Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है। उसका कहना है कि देश में अभी हेल्थ इंश्योरेंस इंडस्ट्री शुरुआती चरण में है और अगले दशक में इसके 20 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान है। इस सेक्टर में Star Health का दबदबा है। उसकी मार्केट हिस्सेदारी अपनी करीबी प्रतिद्वंद्वी कंपनी तीन गुना से भी ज्यादा है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि स्टार हेल्थ का रेवेन्यू वित्त वर्ष 2022-25 के दौरान 23 फीसदी बढ़ने का अनुमान है।
-एजेंसियां
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026