ठंडा होने के कारण दही की गर्मी की मांग बढ़ जाती है। दही पेट को ठंडा रखने के साथ-साथ एसिडिटी की समस्या से छुटकारा दिलाता है। इसके अलावा दही से शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है।
दही खाने की थाली की सिर्फ शोभा नहीं बढ़ाता बल्कि इसके तमाम फायदे भी हैं। खासकर गर्मियों के मौसम में दही सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। दही में कैल्शियम, प्रोटीन, लैक्टोज, आयरन, फास्फोरस जैसे रासायनिक पदार्थ होते हैं। जो हमारे शरीर के लिए अच्छे साबित होते हैं। ठंडा होने के कारण दही की गर्मी की मांग बढ़ जाती है।
फायदे
1- दिल के लिए दही बहुत फायदेमंद होता है। कोलेस्ट्रॉल की अधिक मात्रा खून के संचार पर असर करती है। दही खून में बनने वाले कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम करता है और ब्लड प्रेशर की समस्या से दूर रखता है। इसके साथ ही दिल की बीमारियों में निजात दिलाता है।
2- तनाव को कम करने के लिए दही का सेवन बहुत लाभप्रद है, क्योंकि दही खाने का प्रभाव मस्तिष्क पर पड़ता है। इसलिए डॉक्टर भी रोज दही खाने की राय देते हैं। इसके अलावा दही खाने से थकान महसूस नहीं होती है। दही शरीर को ऊर्जा से भर देता है।
3- दही को शहद के साथ सुबह-शाम खाने से मुंह के छालों में आराम मिलता है। दिन में दो से तीन बार दही और शहद के घोल को लगाने से मुंह के छाले ठीक हो जाते हैं। शहद न मिलने पर खाली दही भी मुंह के छालों में फायदा करता है।
4- दही को प्रतिदिन खाने से पाचन क्रिया सही रहती है। पाचन क्रिया गड़बड़ होने पर पेट से संबंधित कई बीमारियां हो जाती हैं। इसलिए दही का इस्तेमाल सेहत के लिए बहुत अच्छा है।
5- दही खाने से शरीर की फालतू चर्बी कम होती है। दही में होने वाला कैल्शियम शरीर को फूलने से रोकता है, जिससे मोटापा कम होता है। इसके साथ ही वजन कम करने में सहायक होता है।
6- दही में पाए जाने वाले कैल्शियम और फास्फोरस से हड्डियों और दांतों को सुरक्षा मिलती है। इसलिए दांतों और हड्डियों के लिए दही खाना अच्छा होता है।
- गविष्ठि यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, कानपुर देहात और औरैया में जगद्गुरु शंकराचार्य का भव्य स्वागत, ‘गौ माता राष्ट्र माता’ के मुद्दे पर लिया सामूहिक संकल्प - June 2, 2026
- ट्विशा शर्मा हत्याकांड: पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे को 16 जून तक न्यायिक हिरासत, कोर्ट में उठाए जांच पर सवाल - June 2, 2026
- के. अन्नामलाई का भाजपा से मोहभंग? इस्तीफा सौंपकर अमित शाह से मुलाकात का इंतजार, तमिलनाडु की राजनीति में हलचल - June 2, 2026