कोका कोला के अध्यक्ष संकेत राय ने कहा है कि भारत के लिए नवोन्मेष कंपनी की ‘‘वृद्धि का मुख्य इंजन’’ रहने वाला है। उन्होंने कहा कि कंपनी की वृद्धि में 15-20 प्रतिशत हिस्सा नवोन्मेष का रहेगा।
बेवरेज कंपनी के भारत और दक्षिण-पश्चिम एशिया के अध्यक्ष राय ने कहा कोका कोला ग्रामीण क्षेत्रों में किफायती विकल्प देकर अपनी मौजूदगी का विस्तार करेगी और विविध पेशकशों के जरिये शहरी इलाकों पर भी ध्यान देगी। उन्होंने कहा कि कोका-कोला की कॉफी श्रृंखला ब्रांड कोस्टा कॉफी का विस्तार अगले तीन वर्ष में नए शहरों में किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कोका-कोला इंडिया ग्रामीण इलाकों में नेटवर्क का विस्तार कर रही है। ये इलाके उसके पूरे कारोबार में 38 प्रतिशत का योगदान देते हैं।
राय ने कहा कि क्षेत्र में कंपनी के दो बाजार भारत और बांग्लादेश 2030 तक तेज आर्थिक वृद्धि वाले शीर्ष 10 बाजारों में शामिल होंगे।
-एजेंसियां
- ताजनगरी में मोरारी बापू की रामकथा का भावपूर्ण विश्राम: बोले—वैराग्य संसार से भागना नहीं, बल्कि आसक्ति से मुक्ति है - September 23, 2026
- लोकतंत्र के लिए घातक हालात…अखिलेश यादव ने एक्स पोस्ट के जरिए चुनाव आयोग के अंदरूनी मतभेदों पर जताई गहरी चिंता - September 23, 2026
- भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: राज्यों के नए प्रभारी और सह-प्रभारियों की सूची जारी, दिग्गजों को सौंपी गई कमान - September 23, 2026