Hathras, Uttar Pradesh, India. जनपद के समस्त सीओ व थाना प्रभारियों ने पुलिस अधीक्षक हाथरस विनीत जायसवाल के निर्देशन में जिले में लागू कोरोना कर्फ्यू के अनुपालन तथा कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिये जारी निर्देशों के पालन में अपने-अपने क्षेत्र में चौराहो, बाजारों एवं विभिन्न पॉइंट्स पर भ्रमण एवं चैकिंग अभियान चलाकर कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराया। सभी क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत बेवजह घरों से निकलने वाले तथा बिना मास्क पहने घरों से बाहर निकलने वालों व जनपद में जारी कोरोना कर्फ्यू का अनुपालन न करने वालो के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाकर कोरोना महामारी अधिनियम के तहत जुर्माने की कार्यवाही की गई। इसके साथ आमजनमानस को कोविड-19 महामारी के संक्रमण से बचाव के लिए जनपद में लागू कोरोना कर्फ्यू के पालन हेतु प्रेरित किया गया। वहीं जरूरतमंदो को मास्क भी बांटे गए।
साथ ही लोगो से अपील की गयी कि कोरोना वायरस बहुत तेजी से फैल रहा है। कोरोना वायरस की दूसरी लहर पहले से ज्यादा खतरनाक है औऱ दिन प्रतिदिन कोरोना संक्रमण बढता जा रहा है। इसके संक्रमण से बचाव के लिए सावधानियां बरतकर इसके प्रकोप से बचा जा सकता है। इसलिये अपना व अपने परिवार का ख्याल रखते हुये आपस में दो गज की दूरी बना कर रखें। मास्क का प्रयोग बिल्कुल सही तरीके से करें। नियमित हाथो को सेनेटाइज करते रहे तथा शासन द्वारा कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए जारी गाईडलाइन का पालन करें। बेवजह घरों से बाहर ना निकले, बहुत जरुरी कार्य हो तो ही घर से बाहर निकलें। इसके साथ ही सभी को अवगत कराया गया कि बिना मास्क तथा शासन द्वारा जारी गाईडलाइन का पालन न करने वालों के विरुद्ध महामारी अधिनियम के तहत कठोर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
- Why Vulkan Vegas Casino Became My Preferred Gambling Destination UK Player Story - October 2, 2026
- Spela i Din Egen Rytm och Ta Hem Vinster med Tillit på Smash Casino för Sverige - September 29, 2026
- Jackpot Casino – Registrierungsanleitung für neue Spieler in Deutschland - September 29, 2026