मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को शपथ लेने के बाद शनिवार को एक्शन में दिखे। पहले सुबह प्रेसवार्ता कर फ्री राशन के समय बढ़ाने का ऐलान किया। इसके बाद उन्होंने सभी अपर मुख्यसचिव व प्रमुख सचिव को टारगेट दे दिया। सीएम योगी ने कहाकि 6 माह, 1 साल और 5 साल के लिये टारगेट तय कर उसका प्रजेंटेशन करें।
सीएम योगी ने कहा कि हर विभाग आधे-आधे घंटे की प्रेजेंटेशन बनाए। सीएम योगी ने कहा कि पिछली सरकार में मुकाबला दूसरों के काम से था। लेकिन इस बार अपने ही पिछले कार्यकाल से भी और बेहतर करना है। अच्छा काम किया इसलिए वापस लौटे लेकिन अब और बेहतर करना है। जनता ने विश्वास जताया है उस पर खरा उतरना है। सीएम के निर्देश फाइलों को लटकाया न जाये। लोक कल्याण संकल्प पत्र के वादों को अमली जामा पहनाना है।
-एजेंसियां
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- High Court की नाराजगी के बाद एक्शन मोड में आगरा पुलिस, समय पर जवाब न देने पर रामबाग चौकी प्रभारी पर गिरी गाज - March 17, 2026
- उत्तम नगर हत्याकांड को लेकर आगरा में आक्रोश, तरुण को न्याय दिलाने के लिए पिनाहट में निकाला विशाल कैंडल मार्च - March 17, 2026
- केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल के जन्मदिन पर समाजसेवा का महोत्सव, 5100 बेटियों को शैक्षणिक सहायता - March 17, 2026