सरकार एक और बड़ी कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचने जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक एमएसटीसी लिमिटेड की अनुषंगी कंपनी फैरो स्क्रैन निगम लिमिटेड FSNL में केंद्र अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच रही है। इसके लिए वित्त मंत्रालय की ओर से गुरुवार को बोलियां आमंत्रित कीं।
ईओआई पांच मई तक जमा होंगे
रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके लिए रुचि पत्र (ईओआई) जमा करने की अंतिम तारीख पांच मई निर्धारित की गई है। निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) ने कहा कि भारत सरकार प्रबंधन नियंत्रण के हस्तांतरण के साथ रणनीतिक बिक्री के जरिये एमएसटीसी लिमिटेड की 100 प्रतिशत अनुषंगी कंपनी फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड (एफएसएनएल) का विनिवेश करने जा रही है। बीडीओ इंडिया एलएलपी प्रस्तावित विनिवेश के लिए लेन-देन सलाहकार के रूप में काम कर रही है। एमएसटीसी की अनुषंगी एफएसएनएल का गठन 1979 में हुआ था। एफएसएनएल की रणनीतिक बिक्री 2022-23 में पूरी होने कीउम्मीद है। सरकार ने 2022-23 में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के विनिवेश से 65,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है।
-एजेंसियां
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026