पाकिस्तान में सत्ता को बचाने के लिए जी तोड़ कोशिश कर रहे प्रधानमंत्री इमरान खान की रहस्यमय पत्नी बुशरा बीबी और उनका जादू टोना फिर से चर्चा में आ गया है। पाकिस्तान में विपक्ष के नेता और प्रधानमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे शाहबाज शरीफ ने दावा किया है कि इमरान खान के घर बनीगाला में जादू-टोने के लिए कई टन मांस जलाया जा रहा है। शाहबाज का इशारा बुशरा बीबी की ओर था जो खुद को ‘पीर’ बताती हैं और अक्सर उन पर जादू-टोना करने के आरोप लगते रहे हैं।
नवाज शरीफ के भाई और पीएमएल एन नेता शाहबाज शरीफ ने एक निजी टीवी चैनल के साथ बातचीत में कहा कि जनता खाने के लिए मर रही है, बच्चे दूध के लिए तड़प रहे हैं लेकिन बनीगाला में जादू टोन के लिए चिकन को जलाया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘मैं यह पूरी जिम्मेदारी से कह रहा हूं। यह हालात हैं लेकिन इसके बाद भी प्रधानमंत्री रियासत-ए-मदीना के बारे में बयान दे रहे हैं।’ शाहबाज ने इमरान खान ने किसी भी बातचीत से इंकार किया है।
काला जादू’ करती हैं इमरान की पत्नी बुशरा बीबी!
इमरान के बारे में भी कहा जाता है कि जब भी पार्टी के अंदर विरोध के स्वर या महिलाओं की नाराजगी होती है तो वह बुशरा को आगे कर देते हैं। इसी वजह से उन्हें ‘गॉडमदर’ तक का दर्जा दिया गया है। रोचक बात यह है कि बुशरा बीबी को ‘काला जादू’ करने वाला बताया जाता है। हालांकि बुशरा बीबी खुद को मिस्टिक और आध्यात्मिक हीलर बताती हैं। बताया जाता है कि काफी गुस्से वाली बुशरा ने 20 पाकिस्तानी अधिकारियों का ट्रांसफर सिर्फ इसलिए करा दिया था, क्योंकि वह उनके लिए दरवाजा खोलने में देरी कर रहे थे।
हमेशा पर्दे में रहने पर पाकिस्तान की प्रथम महिला ने एक बार सफाई दी थी। बुशरा ने कहा था, ‘सिर्फ पर्दा नहीं करने से कोई मॉर्डन नहीं हो सकता। मैं हमेशा पर्दे में रहती हूं और इसके लिए मुझ पर कोई दबाव नहीं है। यह अल्लाह से वास्ता रखने का मेरा अपना तरीका है।’ इससे पहले इमरान ने अपनी बीबी के साथ अपने संबंधों के बारे में कई खुलासे किए थे। इमरान खान ने कहा था कि उनकी पत्नी बहुत बुद्धिमान हैं। इमरान ने कहा कि वह सरकार से जुड़े हर मुद्दे पर अपनी पत्नी के साथ चर्चा करते हैं।
-एजेंसियां
- गूगल बाबा के नाम से विख्यात मुनिश्री समत्व सागर जी का आगरा के ट्रांस यमुना में मंगल प्रवेश, दर्शनों को उमड़ा जैन समाज - October 30, 2026
- करवा चौथ की रात मथुरा में हाईवोल्टेज फैमली ड्रामा: प्रेमी के कमरे में पत्नी को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, देवरानी-जेठानी में चले लात-घूंसे - October 30, 2026
- जालौन के खेत में चल रही थी ड्रग्स की सीक्रेट लैब: डीआरआई और एटीएस के छापे में 5 करोड़ की मेफेड्रोन बरामद - October 30, 2026