Rajkumar chahar in rajasthan

राजस्थान में सरकार बनाने के लिए भाजपा का अभियान शुरू, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया कार्यालय का उद्घाटन

NATIONAL POLITICS

सांसद राजकुमार चाहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वर्चुअल शुभारंभ किया

कार्यकर्ताओं को समर्पित बीजेपी का यह कार्यालय 24x7 चलेगा

Dholpur, Rajasthan, India. भाजपा के नवनिर्मित धौलपुर जिला कार्यालय का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। उन्होंने जिले के सभी कार्यकर्ताओं को नए भवन के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी। कहा कि नए कार्यालय से संगठन को बढ़ाने में बल मिलेगा। जिससे 2023 के चुनाव में भाजपा अपार सफलता प्राप्त करेगी। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से  राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उद्घाटन किया। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद फतेहपुर सीकरी राजकुमार चाहर ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर कार्यालय भवन का शुभारंभ किया।  राजकुमार चाहर ने कहा कि सत्ता हमारे लिए सेवा का माध्यम है। हम गांव, गरीब, मजदूर, शोषित पीड़ित,वंचित की सेवा को अपना धर्म मानकर काम करते हैं।

विशिष्ट अतिथि राजस्थन भाजपा के प्रदेशमंत्री महेंद्र सिंह जाटव, ज़िला संगठन प्रभारी जवाहर सिंह बेढम, सांसद डॉ. मनोज राजौरिया, एस.टी.मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र मीणा,विधायक धौलपुर शोभारानी कुशवाह, ज़िला संगठन सह प्रभारी डॉ. लोकेश चतुर्वेदी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विशम्भर दयाल, पूर्व जिला प्रमुख पंडित किशन चंद शर्मा,  पूर्व विधायक जसवंत सिंह गुर्जर साथ में रहे।

BJP office in dholpur rajasthan
भाजपा धौलपुर के जिला कार्यालय का शुभारंभ करते सांसद राजकुमार चाहर

वर्चुअल उदघाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा – भारतीय जनता पार्टी के लिए यह उत्सव का अवसर है। अमित शाह जी ने सभी जिलों पर पार्टी के कार्यालय बनाए जाने की कल्पना की थी। आज हम अमित शाह के सपने को पूरा कर रहे हैं। भाजपा का ये कार्यालय ऊर्जा केन्द्र है। संस्कारों का केन्द्र है, कार्यकर्ताओं को तैयार करने के केंद्र है। हमारी पार्टी जिन पाँच ‘क’ से चलती है उनमें से एक ‘क’ कार्यालय का द्योतक है।

सतीश पूनिया ने संबोधन में कहा कि हमारे लिए गर्व का विषय है कि राजस्थान में पार्टी के 80 हजार एक्टिव कार्यकर्ता हैं। लगभग 40 लाख कार्यकर्ता पार्टी को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने एक विचार के लिए दशकों को खपा दिया, तब आज जाकर पार्टी का यह वृहद स्वरूप देखने को मिल रहा है।

धौलपुर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हमें पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा पार्टी कार्य संचालित करने के लिए कार्यकाल सौंपा है। मैं शीर्ष नेतृत्व को धौलपुर जिले के कार्यकर्ताओं की ओर से भरोसा दिलाता हूं कि यह कार्यालय 365 दिन, 24 घण्टे और 7 दिन उपलब्ध रहेगा।

BJP office in dholpur
भाजपा धौलपुर के जिला कार्यालय के शुभारंभ से पूर्व पुष्पांजलि अर्पित करते सांसद राजकुमार चाहर एवं अन्य।

सांसद डॉ. मनोज राजोरिया ने कहा कि संगठन जिस मजबूती के साथ काम कर रहा है अब हमारे संघर्ष को और अधिक मजबूती और धार मिलेगी। आगामी विधानसभा चुनाव में धौलपुर जिले का संगठन कार्यकर्ताओं के उत्साह और उमंग को ऊर्जा में बदलकर जिले की चारों विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करेगा। कार्यक्रम वंदे मातरम् से शुभारंभ होकर जन गण मन के साथ समापन हुआ।

समारोह को जिला संगठान प्रभारी जवाहर सिंह बेढम, जिला सह संगठन प्रभारी डॉ. लोकेश चतुर्वेदी ने  संबोधित किया। धौलपुर विद्यायक शोभारानी कुशवाह ने नवनिर्मित कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में पधारे जिले के समस्त कार्यकर्ता, पधाधिकारी, जनप्रतिनिधि और अतिथियों का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया। नवनिर्मित कार्यालय उद्घाटन समारोह का सफल संचालन विजय त्यागी ने किया।

Rajkumar chahar in dholpur
भाजपा धौलपुर के जिला कार्यालय के उद्घाटन में सांसद राजकुमार चाहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष कमल पहाड़िया, गोविंद शर्मा मांगरोल,  विधानसभा बाड़ी प्रभारी प्रशांत सिंह परमार, सह प्रभारी जयवीर पोसवाल, राजाखेड़ा विधानसभा सह प्रभारी डॉ. मनोज शर्मा, मण्डल प्रभारी विजय त्यागी, कुक्कू शर्मा, नागवेंद्र सिंह, सतेंद्र यादव, महाराज सिंह चाहर रणवीर सिंह गुर्जर, सांसद राजुकमार चाहर मीडिया प्राभारी अन्नू दुबे, कार्यालय प्रभारी ब्रजमोहन शर्मा, विष्णु अग्रवाल, कर्यालय मंत्री नंद किशोर शुक्ला, मीडिया प्रभारी मुकेश सक्सेना,  रविन्द्र सिंह हथवारी,विनय परमार, आई टी प्रभारी हरेंद्र राव, राघवेंद्र फौजदार, सोमवीर सिंह, सोशल मीडिया रितिक वर्मा, लक्ष्मण सिंह तोमर, मुकेश शर्मा हनुमानपुरा, पी सी बोहरा, युवा मोर्चा महामंत्री पुष्पेंद सिंह राजावत, राहुल जाट,  सत्येंद्र पराशर, महिला मोर्चा अध्यक्ष पल्लवी गर्ग गोस्वामी, कल्पना शर्मा, रानू त्यागी, शीतल त्रिवेदी, शोना अग्रवाल, किरन त्यागी, उमा सिंह, श्रीदेवी, केजी तिवारी  मण्डलअध्य्क्ष विशाल सिंघल, राजाखेड़ा मंडल मधुसूदन शर्मा, मुश्ताक कुरैशी, बिजेंद्र सिंह लोधा, हाकिम सिंह लोधा, नेमीचंद कुशवाह, पार्षद राम शर्मा, हेम सिंह बघेल, अनिल धारिया, धीर सिंह जादौन सहित प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।

Dr. Bhanu Pratap Singh