थाना जगदीशपुरा के अंतर्गत वार्ड-42 राहुल नगर के शारदा विहार के मुख्य मार्ग में वर्षों से जलभराव
Live Story time
Agra, Uttar Pradesh, Bharat, India. थाना जगदीशपुरा के अंतर्गत वार्ड-42 राहुल नगर के शारदा विहार के मुख्य मार्ग में वर्षों से जलभराव की समस्या है। नगर निगम में कोई सुनवाई नहीं हो रही है। शुक्रवार को आम जनता का आक्रोश फूट पड़ा। भाजपा पार्षद और नेताओं ने क्षेत्रीय जनता के साथ गन्दे पानी में बैठकर विरोध जताया। नगर निगम मुर्दाबाद के नारे लगाए।
आगरा का यह हाल तब है जबकि केन्द्र, उत्तर प्रदेश और नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। आगरा के सभी सांसद और विधायक भी भाजपा के हैं। इनमें से एक सांसद केन्द्र सरकार में और दो विधायक राज्य सरकार में मंत्री हैं। एक विधान परिषद सदस्य भी मंत्री हैं।
जहां यह समस्या है, उस क्षेत्र में प्राइमरी स्कूल से लेकर इंटर कॉलेज भी हैं। स्कूल के बच्चों व क्षेत्रीय जनता को गंदे व बदबूदार पानी में होकर प्रतिदिन गुजरना पड़ता है। हल्की बारिश होने पर क्षेत्रीय लोगों के घरों में पानी घुस जाता है। स्थानीय लोग भाजपा नेताओं को देखकर ताने मारते हैं। अपनी ही सरकार में कोई सुनवाई न होने के कारण भाजपा नेताओं को क्षेत्रीय जनता के साथ धरने पर बैठना पड़ा।
नगर निगम के आला अधिकारी मौके पर पहुँचे। लोगों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद भी लोग टस से मस न हुए। लगभग 5 घंटे तक गंदे व बदबूदार पानी में धरने पर बैठे रहे। फिर मौके पर अपर नगर आयुक्त पहुंचे। भाजपा नेताओं ने पूरे क्षेत्र की जनसमस्याओं से अवगत कराया। आश्वासन दिया कि जलभराव की समस्या को 12 घंटे में दूर कर देंगे। इसके बाद क्षेत्रीय लोग धरने से हटे।
मुख्य रूप से पूर्व पार्षद श्यामवीर सिंह, वर्तमान पार्षद रवि कुमार, भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष हरवीर सिंह, मण्डल मंत्री मनोज चौहान, वार्ड अध्यक्ष राजकुमार, गोविन्द चौहान, जीतेन्द्र पिप्पल, विकास, धर्मेंद्र कुमार, सोनपाल दिवाकर, नीरज ठाकुर, धर्मेन्द्र दिवाकर, राजकुमार माहौर, दीनदयाल टाटा, जोराबर, जरीना, ममता, कुंटा, भागवती दिवाकर, मंजू शर्मा आदि ने पानी में बैठकर धरना दिया।
- यूपी बजट पर छिड़ी ‘जुबानी जंग’: केशव मौर्य बोले- बजट से ‘साइकिल पंचर’, शिवपाल का पलटवार- सिंहासन भी हो जाते हैं पंचर - February 12, 2026
- US के आगे नतमस्तक हुई सरकार… भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सांसद डिंपल यादव का तीखा हमला - February 12, 2026
- आप देश का नुकसान कर रहे हैं… प्रिविलेज मोशन के सवाल पर भड़के राहुल गांधी, पत्रकारों को दी ‘निष्पक्षता’ की नसीहत - February 12, 2026