यदि आप Processed Meat का खाने में इस्तेमाल कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं। Processed Meat खाने से कई बीमारियां जन्म लेती हैं। वहीं, इसका अधिक सेवन मौत का कारण बन सकता है। मीट के स्वाद को अच्छा करने के लिए उसे कई प्रोसेस से गुजारा जाता है। ऐसे में लोग अपने आपको Processed Meat को खाने से नहीं रोक पाते हैं। देश में प्रोसेस्ड मीट की मांग तेजी से बढ़ रही है।
विशेषज्ञों के अनुसार यदि आप रोजाना 50 ग्राम प्रोसेस्ड मीट खाते हैं, तो इससे 18 फीसदी कोलोरेक्टल कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। प्रोसेस्ड मीट में हॉटडोग, हैम, बीफ, डिब्बा बंद मीट आदि आते हैं।
इनका रहता है खतरा
1- जो महिलाएं अपने खाने में रेगुलर प्रोसेस्ड मीट का इस्तेमाल करती हैं, उन महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बना रहता है। इसके अलावा महिलाओं में गर्भपात की समस्या हो जाती है।
1- प्रोसेस्ड मीट खाने वालों को ह्रदय रोग और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का हर समय खतरा बना रहता है।
3- प्रोसेस्ड मीट की खाने में अधिकता से पुरुषों सेक्शुअल समस्याओं का सामना करना पड़ता है। प्रोसेस्ड मीट के कारण स्पर्म बनने में दिक्कत आती है।
4- एक अध्ययन के अनुसार जो लोग प्रोसेस्ड मीट को अधिक पंसद करते हैं, उनका धूम्रपान की ओर रुझान भी अधिक होता है।
-एजेंसियां
- सुधीर चौधरी बोले, जिंदगी में जितने मौके मिले, उनके पीछे ब्रह्माकुमारीज़ की ताकत; ‘राष्ट्र चेतना पुरस्कार’ से सम्मानित - October 25, 2026
- दो बार कैंसर को मात दे चुके SHK ने मनाया 64वां जन्मदिन, आनंद पंडित और एकता जैन समेत कई हस्तियां हुईं शामिल - October 25, 2026
- दो बार कैंसर को मात दे चुके SHK ने मनाया 64वां जन्मदिन, आनंद पंडित और एकता जैन समेत कई हस्तियां हुईं शामिल - October 25, 2026