भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड BCCI ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार लीग चरण के सभी मुकाबले मुंबई और पुणे में खेले जाएंगे। कुल मिलाकर 70 लीग मैच होंगे और चार प्लेऑफ मुकाबले होंगे। ये मुकाबले कुल 65 दिन तक चलेंगे।
15वां सीजन का पहला मुकाबला 26 मार्च को खेला जाएगा। वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें आमने-सामने होंगे।
27 मार्च को लीग का पहला डबल हेडर होगा। बेब्रोन स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। और डीवाई पाटील स्टेडियम में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें आमने-सामने होंगी।
महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन पुणे में पहला मैच 29 मार्च को खेला जाएगा जब सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी।
वानखेड़े स्टेडियम और डीवाई पाटील स्टेडियम में कुल 20 मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं ब्रेबोव और पुणे में 15-15 मैच होंगे। कुल मिलाकर 12 डबल हेडर होंगे। इसमें पहला मैच दोपहर 3:30 पर होगा और शाम का मुकाबला 7:30 बजे से शुरू होगा।
लीग का आखिरी मैच सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच 22 मई को होगा। यह मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। प्लेऑफ और फाइनल का शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा। फाइनल 29 मई को खेला जाना है।
-एजेंसियां
- आगरा के गुरुद्वारा गुरु का ताल में निहंग सिखों के शौर्य और युद्धकला का अद्भुत प्रदर्शन, घुड़सवारी और गतका के करतब देख दंग रह गई संगत - November 1, 2026
- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के ‘यूनिफेस्ट-2026-27’ में आगरा कॉलेज का दबदबा: 69 अंक पाकर बना ओवरऑल चैंपियन, ‘जितेंद्र रघुवंशी चल वैजयंती ट्रॉफी’ की अपने नाम - November 1, 2026
- देश-विदेश के शोधार्थियों का आगरा में मंथन: ICMRP-2026 के समापन पर केबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय बोले— ‘नवाचार से मिलेगा विकास को नया आयाम’ - November 1, 2026