[ad_1]
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अन्ना हजारे ने ऐलान किया है कि वे 14 फरवरी से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे।
अन्ना हजारे महाराष्ट्र सरकार के उस फैसले के खिलाफ हैं, जिनमें प्रदेश के सभी सुपरमार्केट और वॉक-इन स्टोर्स में शराब की बिक्री की अनुमति दी गई है।
अन्ना हजारे शुरू से इस व्यवस्था के खिलाफ हैं और हाल ही में उन्होंने इसके खिलाफ मुख्यमंत्री को चिट्ठी भी लिखी थी। कोई जवाब नहीं मिलने के बाद अब अन्ना हजारे ने हड़ताल का ऐलान किया है।
उद्धव ठाकरे ने नहीं दिया अन्ना की चिट्ठी का जवाब
अन्ना हजारे ने उद्धव ठाकरे को लिखी दूसरी चिट्ठी में कहा कि उन्होंने 3 फरवरी को शराब नीति का विरोध करने वाले सीएम को पहला पत्र भेजा था, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अन्ना ने लिखा था, ‘मैं एक रिमांडर पत्र भेज रहा हूं क्योंकि राज्य सरकार से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। राज्य सरकार ने हाल ही में सुपरमार्केट और किराने की दुकानों में शराब की बिक्री की अनुमति देने का फैसला किया। निर्णय राज्य के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है और आने वाली पीढ़ियों के लिए यह खतरनाक होगा। इस फैसले का विरोध करने के लिए मैंने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर जाने का फैसला किया।
अन्ना हजारे ने दावा किया, “मैंने सीएम और डिप्टी सीएम (अजित पवार) को समान पत्र भेजा था लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।” सामाजिक कार्यकर्ता ने यह भी कहा कि शराब बिक्री के फैसले के खिलाफ एक साथ महाराष्ट्र में आंदोलन शुरू किया जाएगा।
-एजेंसियां
[ad_2]
- बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जे एन टंडन ने अपने पिता कामरेड महादेव नारायण टंडन के बारे में यह क्या कह दिया - April 28, 2026
- जनतंत्र में शिक्षा शास्त्र: लोकतंत्र के प्रहरी तैयार करने का ऐतिहासिक संकल्प, महादेव नारायण टंडन को श्रद्धांजलि - April 28, 2026
- गाय को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए एक ही दिन 5000 तहसीलदारों को ज्ञापन - April 28, 2026