सभी प्राणियों के पाप-पुण्य का लेखा-जोखा रखते हैं भगवान चित्रगुप्तः प्रवीर सक्सेना
Aligarh, Uttar Pradesh, India. भगवान श्री चित्रगुप्त जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा अलीगढ़ एवं कायस्थ चेतना मंच के द्वारा संयुक्त रुप से भगवान चित्रगुप्त पार्क एडीए कॉलोनी सासनी गेट में भगवान चित्रगुप्त का माल्यार्पण एवं पूजन किया गया। इस मौके पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज सक्सेना मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। भगवान चित्रगुप्त जयंती के अवसर पर सभी कायस्थ बंधुओं ने भगवान चित्रगुप्त की स्तुति एवं वंदना की। “भगवान चित्रगुप्त की जय” के जयकारों से उन्हें याद किया। सभी पदाधिकारियों ने समाज में सुख, समृद्धि एवं समाज के सभी लोगों के लिए उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना भगवान चित्रगुप्त से की।
पूर्ण होने वाला है चित्रगुप्त पार्क
इस मौके पर मुख्य अतिथि मनोज सक्सेना ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त सभी प्राणियों के पाप-पुण्य का लेखा-जोखा रखने वाले हैं। कायस्थ समाज उनसे ही अवतरित है। आज भगवान चित्रगुप्त की जयंती के अवसर पर सभी कायस्थ बंधुओं ने यहां पूजन किया है। समाज के उत्थान हेतु उनसे प्रार्थना की है। साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि एडीए कॉलोनी में बन रहा भव्य भगवान चित्रगुप्त पार्क बस कुछ ही समय में पूर्ण होने वाला है।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीर सक्सेना द्वारा किया गया। इस मौके पर महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश सक्सेना, महामंत्री अनूप सक्सेना, कोषाध्यक्ष राघव जौहरी, संगठन मंत्री उपदेश सक्सेना, महिला सभा की जिला अध्यक्ष अमिता सक्सेना, आलोक सहरिया, आशीष सक्सेना, मोहित सक्सेना, मृदुल सहरिया, निशी सक्सेना, रिंकी सक्सेना, साक्षी सक्सेना, चीना सक्सेना एवं सक्षम सक्सेना मौजूद रहे।
- Im LuckyHills Casino zählt jeder Einsatz für Deutschland berücksichtigt. - October 4, 2026
- Why Vulkan Vegas Casino Became My Preferred Gambling Destination UK Player Story - October 2, 2026
- Spela i Din Egen Rytm och Ta Hem Vinster med Tillit på Smash Casino för Sverige - September 29, 2026