Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. आगरा विकास मंच ने मोती की बगीची निवासी 4 वर्षीय नैंसी की ओपन हार्ट सर्जरी करा कर नया जीवन प्रदान किया है। सर्वोदय हॉस्पिटल फरीदाबाद के हृदय बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर वीरेश महाजन ने हृदय की जटिल सर्जरी की। उन्होंने सर्जरी में आर्थिक सहयोग भी किया है।
नैंसी के पिता चांदी के कारखाने में कारीगर हैं। बच्ची को जन्म से ही हृदय में छेद एवं अन्य गंभीर बीमारियां हैं। पिता की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण वह बच्ची के जीवन को बचाने के लिए हृदय की सर्जरी नहीं करा पा रहे थे।
उन्होंने मदद के लिए आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन एवं संयोजक सुनील कुमार जैन से संपर्क स्थापित किया। इसके बाद नैंसी के हृदय का ऑपरेशन करने का निर्णय किया गया।
राजकुमार जैन ने बताया कि नैंसी के हृदय को रक्त देने वाली वाहिनी अवरुद्ध थी और हृदय में छेद भी था। इस कारण नैंसी की ओपन हार्ट सर्जरी हुई है।
डॉक्टर विनय अग्रवाल, डॉ ज्ञान प्रकाश, डॉक्टर रमेश पारीक, अमरीश पटेल, पंकज अग्रवाल, संदेश जैन, सुशील जैन, जयरामदास, अरुण अग्रवाल, मृदुल पाठक, दीपक जैन ने नैंसी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। साथ ही सहयोग के लिए डॉक्टर वीरेश महाजन का आभार प्रकट किया है।
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=sZyuOtVc9Dw[/embedyt]
- आगरा के बाह में भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस ने बाइक को रौंदा, वृद्धा की दर्दनाक मौत, नाती गंभीर - February 26, 2026
- आगरा प्रोबेशन ऑफिस में ‘खेल’: जेम पोर्टल दरकिनार कर चहेतों को बांटे ठेके, डीएम ने बिठाई जांच - February 26, 2026
- आगरा के SN मेडिकल कॉलेज का कमाल: 9 साल के बच्चे की जटिल ब्रेन ट्यूमर सर्जरी सफल, न्यूरोसर्जन्स ने दिया जीवनदान - February 26, 2026