CBI अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां आर्थर रोड जेल का दौरा किया और महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के सिलसिले में लगातार दूसरे दिन उनका बयान दर्ज किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
जेल अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बृहस्पतिवार की सुबह से देशमुख का बयान दर्ज करना शुरू किया था और यह प्रक्रिया शनिवार को भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा, “मध्य मुंबई की ऑर्थर रोड जेल में, जहां देशमुख फिलहाल कैद हैं, सीबीआई का दल सुबह करीब साढ़े 10 बजे पहुंचा।” उन्होंने बताया कि इस दौरान पूर्व मंत्री के वकील भी मौजूद थे।
धन शोधन के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता देशमुख वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं। मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने आरोप लगाया था कि तत्कालीन गृह मंत्री देशमुख ने मुंबई के कुछ चुनिंदा पुलिस अधिकारियों को रेस्तरां और बार से प्रति माह 100 करोड़ रुपये वसूलने के लिए कहा था।
-एजेंसियां
- FlexAds Media Private Limited: Empowering Indian Youth in the Digital Age - March 21, 2024
- “Rahul Kumar Bholla: Capturing Elegance Through the Lens – A Glimpse into the Glamorous World of RB Snapper” - February 11, 2024
- BJP ने जारी की कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों के नेताओं के भ्रष्टाचार की सूची - December 12, 2023