मरीज और चिकित्सकों के साथ विश्व नमोकार मंत्र दिवस मनाया
दो शुशुओ के हृदय की स्थिति खराब, 25 मरीज देखे, 6 का होगा ऑपरेशन
दिव्यांगों की सेवा में ऐसा भाव, जहाँ संवेदनाएँ भी झुक जाती हैं
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव अवसर बना मानवता की सेवा का। सेवा का ऐसा अद्भुत दृश्य, जिसमें न केवल मरीज भावुक हुए बल्कि डॉक्टर तक चौंक उठे। यह नजारा था आगरा विकास मंच के नि:शुल्क हृदय रोग जांच शिविर का। सेवा का यह दृश्य दूसरे दिन का है। नमोकार मंत्र का जाप कर विश्व नमोकार दिवस भी मनाया गया।
जयपुर हाउस स्थित दिव्यांग केंद्र पर हुआ शिविर
आगरा विकास मंच के सेवा कार्यों का सिलसिला लगातार जारी है। महोत्सव के दूसरे दिन 172, जयपुर हाउस स्थित दिव्यांग केंद्र पर नि:शुल्क हृदय रोग जांच की गई। इसमें शिशुओं के साथ वयस्कों ने भी भाग लिया। ईको रक्त जांच समेत सभी प्रकार की जांच है निशुल्क की गई।

डॉक्टर संजय झा भी रह गए हैरान
विशेष रूप से एस्कॉर्ट फॉर्टिस हॉस्पिटल ओखला दिल्ली के बाल कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर नीरज अवस्थी और हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संजय झा ने मरीज का परीक्षण किया। दो शिशुओं की जांच के दौरान उनके दिल की स्थिति देख कर वे चौंक उठे।

25 मरीजों की जांच, 6 ऑपरेशन के लिए चयनित
आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि कुल 25 मरीजों की हृदय संबंधी बीमारी पाई गई। इनमें से 6 मरीजों का चयन हार्ट ऑपरेशन के लिए किया गया।
हृदय रोग का संबंध आय से भी
डॉ संजय झा ने पत्रकारों को बताया कि बच्चों में हृदय रोग जन्मजात जेनेटिक और खान-पान की समस्या के कारण होते हैं। आमतौर पर जिन माता को पोषण युक्त भोजन नहीं मिल पाता है या जो माताएं शराब और धूम्रपान का सेवन करती हैं उनके बच्चों में हृदय रोग होने की संभावना अधिक रहती है। अगर आंकड़ों की बात करें तो निम्न आय वर्ग के बच्चों में हृदय रोग अधिक होता है। हृदय रोग का लक्षण आने पर तत्काल डॉक्टर को दिखाना चाहिए। ईको कराने से हृदय रोग का पता चल जाता है।

णमोकार मंत्र का जाप कराया
शिविर का शुभारंभ आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन ने शक्तिशाली और सर्व बाधाओं को करने वाले हरने वाले नमोकर मंत्र के जाप से कराया। उपस्थित मरीज ने नमोकर मंत्र को दोहराया।
इन्होंने किया शुभारंभ
डॉक्टर डॉ संजय झा, डॉ रमेश धमीजा, डॉ अरुण जैन, डॉ विजय कतयाल, डॉ सुनील शर्मा, डॉक्टर संध्या जैन ने अपनी सेवाएं दी। आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन, संयोजक सुनील कुमार जैन, महामंत्री सुशील जैन आदि ने भगवान महावीर स्वामी के चित्र पर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर ध्रुव जैन, जय रामदास और अंशु जैन आदि ने व्यवस्थाएं संभाली।

आगरा विकास मंच की सराहनीय पहल
डॉक्टर संजय झा ने कहा सेवा, समर्पण और मानवता की जो मिसाल आगरा विकास मंच और श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर ने प्रस्तुत की है, वह अनुकरणीय है। समाज के वंचित और जरूरतमंद दिव्यांगों के लिए इस प्रकार का नि:शुल्क शिविर आयोजित करना वास्तव में सच्ची धर्म सेवा है। ऐसी संस्थाएं समाज की रीढ़ हैं और उनके प्रयासों को नमन है। आगरा गर्व कर सकता है कि यहाँ ऐसा मंच सक्रिय है।

10 अप्रैल का कार्यक्रम
भगवान महावीर जन्म कल्याण पर आगरा विकास मंच और श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर द्वारा दिव्यांगों की विशेष सेवा की जाएगी। तारीख है 10 अप्रैल 2025। स्थान है ओम साइन गार्डन, ककुआ,ग्वालियर रोड, आगरा। समय है प्रातः 10:00 बजे से।
आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन ने बताया कि दिव्यांग शिविर में जयपुर फुट बनाकर लगाए जाएंगे। इसके लिए जयपुर फुट बनाने का कारखाना मोबाइल में पहुंचेगा। दिव्यांगों को कैलीपर्स समेत अनेक उपकरण प्रदान किए जाएंगे। यहां आसपास के गांव के दिव्यांग भी भाग लेंगे।
- ’माफिया और मच्छर की तरह इंसेफेलाइटिस भी हुआ समाप्त’: सीएम योगी बोले— नए गोरखपुर और नए उत्तर प्रदेश का हो रहा दर्शन - September 17, 2026
- पेट्रोल पंपों पर बढ़ सकता है कैश का चलन: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 5 रुपये एमडीआर के विरोध में डीलरों ने दी चेतावनी - September 16, 2026
- Agra News: सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर महापौर से मिला सेनेटरी सुपरवाइजर संघ, वेतन विसंगतियों और ईएसआई कार्ड न मिलने पर जताया रोष - September 16, 2026