Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र में एक परिवार पर दुखों का पाहड टूट पडा। बडे भाई की सडक हादसे में मौत के बाद सदमे में आये छोटे भाई ने घर पर ही फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली।
छोटा भाई सुभाष कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला
इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम छा गया है। लोग पीडित परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। पुराने बस स्टैण्ड के पास छावनी रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वारा के सामने हाथरस डिपो की रोडवेज बस ने प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनरायण की गैस एजेंसी पर हॉकर का काम कर रहे 40 वर्षीय मनोज की मोटरसाइकिल को रौंद दिया था। हादसे में मनोज की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसा शाम को हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। रात को पोस्टमार्टम नहीं हो सका। गुरूवार की सुबह परिजन पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टमगृह जा रहे थे इसी बीच उन्होंने छोटे भाई सुभाष को भी साथ ले जाने की सोची। वह सुभाष को ले जाने के लिए उसके कमरे में देखने पहुंचे तो वह कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। यह हाल देख कर परिजन बदहावाश हो गये।
वरूण कुमार, सीओ सिटी ने बताया कि थाना क्षेत्र कोतवाली के अम्बाखार का प्रकरण है। सुभाष जिसकी उम्र तीस वर्ष है ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है।
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- पर्यावरण संरक्षण की पहल: आगरा में ‘एक पेड़ राष्ट्र के नाम’ अभियान के तहत विभिन्न संस्थानों में हुआ पौधारोपण - September 11, 2026