Hathras (Uttrar Pradesh, India)। जिले के छह तय केंद्रों पर मंगलवार को कोविड-19 के टीकाकरण का पूर्वाभ्यास हुआ। इस दौरान अधिकारियों ने निरीक्षण और टीकाकरण कक्ष की तैयारियों का भौतिक जायजा लिया। साथ ही कोल्ड चेन का बारीकी से निरीक्षण किया।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बृजेश राठौर ने बताया कि कोविड-19 के टीकाकरण के पूर्वाभ्यास के लिए छह केन्द्रों को चिन्हित किया गया था। इसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महो, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहपऊ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी, शहरी स्वास्थ्य केंद्र मधुगढ़ी और एमडी टीबी अस्पताल शामिल हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य अधिकारियों की निगरानी में इन केन्द्रों पर पूर्वाभ्यास सफल रहा है। टीकाकरण कक्ष में जाने से पहले वहां पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने सूची से लाभार्थी का नाम मिलाया। टीकाकरण कक्ष भेजने से पहले लाभार्थियों को कोविड-19 से बचने तरीके बताए गए। इसके साथ ही लाभार्थियों को निरीक्षण कक्ष में आधा घंटे रोका गया।
निरीक्षण कक्ष में आपात स्थिति से निपटने के लिए खास तरह की किट भी रखी गई थी। पूर्वाभ्यास के दौरान स्वास्थ्य अधिकारियों ने टीकाकरण स्थल के तीनों कक्ष में हुई पूरी कार्यवाही और कोल्ड चेन का बारीकी से निरीक्षण किया। सीएमओ ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के प्रथम चरण की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले के 6015 निजी व सरकारी चिकित्सकों को कोविड पोर्टल पर अपडेट कर दिया गया है। अग्रिम कार्यवाही शासन के निर्देश पर की जाएगी।
नौ केंद्रों पर होगा टीकाकरण
कोविड-19 के प्रथम चरण के टीकाकरण के लिए नौ केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें सभी सात सामुदायिक स्वास्थ्य केद्रों, एक टीबी हॉस्पीटल व एक सीएमओ दफ्तर परिसर स्थित अर्बन हेल्थ सेंटर शामिल हैं। इन सभी केंद्रों पर टीकाकरण से संबंधित व्यवस्थाओं को पूरा कर लिया गया है।
माइक्रोप्लान तैयार
कोविड-19 के टीकाकरण के लिए जिले में माइक्रोप्लान तैयार किया गया है। इसके तहत टीकाकरण स्थल पर तीन कक्षों की व्यवस्था की गई है। प्रथम कक्ष को प्रतीक्षालय कक्ष, दूसरे को टीकाकरण कक्ष और तीसरे कक्ष में टीकाकरण के बाद संबंधित व्यक्ति को मॉनीटरिंग के लिए आधा घंटे तक रोका जाएगा ।
कोल्ड चैन का इंतजाम पुख्ता
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह ने बताया कि टीकाकरण के लिए सभी लॉजिस्टिक प्राप्त करा दिए गए हैं। दो कोल्ड चैन में पांच-पांच हजार डोजेज रखे जाने की पूरी व्यवस्था कर ली गई है। इसके लिए करीब तीन लाख, 75 हजार सीरिंज प्राप्त हुईं हैं।
- Moon Princess 100 Slot-spelet Bekvämlighetszon för svenska casinoentusiaster - November 3, 2026
- Ultimate rahapelikokemus Pelikaani Casinolla Suomessa - October 31, 2026
- Age Check Tech Behind Big Bass Splash Slot in UK - October 31, 2026